किसान – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Sun, 20 Aug 2023 18:59:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg किसान – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 जिसके पास खेत होगा वही राजा होगा https://sanjayrajput.com/2023/08/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c.html https://sanjayrajput.com/2023/08/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c.html#respond Sun, 20 Aug 2023 18:59:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2023/08/20/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c/ Read more

]]>

दोस्तों, बदलते समय को देखते हुए आप लोगों से कहना चाहता हूं की अगर आपके पास गांव में थोड़ी सी भी जमीन है तो कभी उसे भूलकर भी बेचने के बारे में मत सोचना। 
ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि आपकी नौकरी या सर्विस सेक्टर कितना ही अच्छा क्यों ना चल रहा हो कब ध्वस्त हो जाएगा कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि जिस स्पीड से टेक्नोलॉजी चेंज हो रही है फार्मा और फूड सेक्टर को छोड़ दिया जाए तो किसी भी सेक्टर का कोई भरोसा नहीं।
अभी हाल ही में आई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। इस टेक्नोलॉजी के आने के बाद से तो बड़े पैमाने पर प्रोफेशनल्स के बेरोजगार होने की आशंका बढ़ गई है। कस्टमर सपोर्ट से लेकर डेवलपर्स तक के सामने बेरोजगारी का संकट उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। यहां तक की न्यूज एंकर भी AI वाली आ गई हैं। जिसका सबूत देखना हो तो ये वीडियो देखें-
इस वीडियो में जिस महिला को दिखाया गया है वो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार की गई कैरेक्टर है और Voice भी AI वाली है। 
अब आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं की कितने बड़े पैमाने पर बेरोजगारी आने वाली है।
हर कुछ दिन बाद कोई नई इनोवेशन होती है और वो हमेशा पुरानी को रिप्लेस करने ही आती है। साथ ही पुरानी टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए जो लोग होते है वो या तो बेरोजगार हो जाते है या फिर किसी नए सेक्टर में जीरो से शुरुआत करने के लिए भटकते हैं।
हमारे सामने ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जैसे इलेक्ट्रॉनिक में रेडियो, कैसेट, टेप रिकॉर्डर, VCR, CD, DVD, DTH, OTT आदि।
सॉफ्टवेयर में DOS बेस्ड के बाद Windows बेस्ड सॉफ्टवेयर आ गए। पुराने foxpro वाले सॉफ्टवेयर डेवलपर आज रोजी रोटी को मोहताज हो गए। अब ऐप डेवलपमेंट का ट्रेंड आने के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर भी काम को तरस रहे हैं। 
कोडिंग की पढ़ाई करके क्या मिला क्योंकि अब तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से किसी भी तरह का कोड बड़ी आसानी से लिखवाया जा सकता है।
इसलिए यदि आपकी सरकारी नौकरी नहीं है और आप किसी भी सेक्टर में काम करते हैं तो आपका भविष्य सुरक्षित नहीं है।
आप सिर्फ 10-15 साल का इंतजार करो क्योंकि जिस हिसाब से जनसंख्या बढ़ रही है और खेतों में मकान बनते जा रहे हैं उससे खाद्यान्न की डिमांड और बढ़ेगी और उसकी सप्लाई कम होगी। 
एक दिन ऐसा समय आएगा जब खूब पैसा देने के बाद भी अनाज नहीं मिलेगा, तब सबको किसान और खेत ही नजर आएगा क्योंकि जीना मनुष्य की सबसे पहली जरूरत है और जीने के लिए तो अन्न ही चाहिए।
Copyright © 2023. All Rights Reserved.

]]>
https://sanjayrajput.com/2023/08/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c.html/feed 0 88
अन्नदाता कंगाल, बिचौलिए मालामाल, जिम्मेदार कौन? https://sanjayrajput.com/2023/01/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae.html https://sanjayrajput.com/2023/01/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae.html#respond Thu, 12 Jan 2023 09:16:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2023/01/12/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae/ Read more

]]>
दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि सबको रोटी देने वाला हमारे कृषि प्रधान देश का अन्नदाता किसान गांवों से शहरों की ओर पलायन क्यों कर रहा है? क्या कारण है की आजकल कोई भी खेती नहीं करना चाहता? आखिर क्यों सबका अन्नदाता किसान गांव में अपनी खेती बाड़ी और जमीन जायदाद रहते शहरों में रोजी रोटी के लिए महज 8-10 हजार रुपए की मजदूरी करने को विवश है?
क्या कारण है की गांव में खेती किसानी करने वाला अन्नदाता अपनी जन्मभूमि और अपनों को छोड़ शहर में एक गुमनाम और मजदूरों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है?
क्या कारण है की अनाज के व्यापारी तो मालामाल हो रहे हैं लेकिन अनाज उगाने वाला किसान फटेहाल और कर्ज में डूबा है?
आइए आज हम इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।
खेती से दूर भागने का सबसे बड़ा कारण जो मुझे समझ में आता है वो है किसान को उसकी उपज का सही मूल्य न मिलना।
किसान खून पसीना और लागत लगाकर धान गेंहू की खेती करता है जिसे व्यापारी 18-20 रुपए किलो के भाव से खरीद ले जाते हैं और शहर में 45-50 रुपए किलो बेचते हैं। अब किसान को तो उसकी लागत और मेहनत के बराबर भी नहीं मिला और बिचौलिए ने सिर्फ इधर से उधर करके दुगुना तिगुना कमा लिया।
अब आप सोचिए कि सभी दैविक आपदाओं से लड़ते, दिन रात एक करके फसल उगाने वाले उस अन्नदाता किसान को क्या मिला? उसके हाथ क्या लगा?
यदि लागत जोड़ी जाए तो किसान को तो उसकी लागत के बराबर मूल्य भी नहीं हासिल हुआ। जबकि सारा रिस्क तो उस किसान ने उठाया। सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, आंधी तूफान, चक्रवात, फसल रोग, कीड़े, मकोड़े आदि हर तरह की आपदा से किसान ने कितने महीनों उस फसल को बचाकर रखा, लेकिन बड़े अफसोस की बात है की उस बेचारे किसान को उसकी मेहनत का सही मूल्य नहीं मिला।
यहां एक सवाल ये उठाया जा सकता है की किसान ने अपनी फसल या अनाज सरकारी फसल क्रय केंद्र पर क्यों नहीं बेचा?
इसका जवाब ये है की सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्या किसान के उपज की लागत और मेहनत का सही मूल्यांकन है? और अधिकतर सरकारी क्रय केंद्र किसानों के घरों से इतनी अधिक दूरी पर हैं की वहां तक अपनी उपज को लेकर जाने में बहुत अधिक किराया भाड़ा लग जाता है, जिसके कारण किसानो को अपने दरवाजे पर ही अपना अनाज व्यापारियों के हाथों बेचना ज्यादा सही लगता है।
यदि सरकार हर गांव में क्रय केंद्र खोल सकती तो शायद बिचौलियों द्वारा किसानों का शोषण बंद हो सकता था। लेकिन सरकार को अपनी उपज बेचने में एक पेंच ये भी है की तुरंत भुगतान नहीं मिलता। और पहले से ही कर्ज में डूबे किसान को तो तुरंत पैसे चाहिए। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर व्यापारी किसान की उपज को औने पौने दामों में खरीद लेते हैं।
आज स्थिति यह है की आप किसी भी अनाज और गल्ले के व्यापारी को देखिए तो वो दिन रात मालामाल हो रहा है। बड़े ही दुर्भाग्य की बात है की अनाज व्यापारी और बिचौलिए लाखों करोड़ों में खेल रहे हैं और अनाज पैदा करने वाला अन्नदाता खुद रोटी रोटी को मोहताज है।
आप किसी भी छोटे से गल्ला व्यापारी या अनाज बेचने वाले दुकानदार को देख लीजिए, उसके पास कोई कमी नहीं होगी। वो दिन रात मालामाल हो रहा है, क्योंकि वो अन्नदाता किसान को ठग कर मालामाल हो रहा है।
अनाज बेचकर मालामाल हो रहे बिचौलियों के बच्चे महंगे स्कूलों में अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, महंगी गाड़ियों से चल रहे हैं, महंगे कपड़े पहन रहे हैं, वहीं अनाज के असली मालिक अन्नदाता का परिवार फटेहाली की जिंदगी जीने को मजबूर है।
यह हमारे कृषि प्रधान देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है की अनाज का असली मालिक, सबको अन्न देनेवाला किसान ही फटेहाल, मोहताज और कर्ज में डूबा है।
सबका पेट भरने वाला खुद आज रोटी को मोहताज होकर शहरों की ठोकरें खा रहा है, मजदूरी कर रहा है। यह हम सब के लिए बड़े ही शर्म की बात है। 
आज हम सब महंगाई बढ़ने से परेशान हैं। पिछले साल 20 रुपए किलो बिकने वाला आटा आज दुगुना होकर 40 रुपए किलो तक पहुंच गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं की इसका लाभ कौन ले रहा है? इससे किसकी जेबें भर रही हैं, कौन मालामाल हो रहा है? 
कायदे से तो अनाज के दाम बढ़ने का सीधा फायदा अनाज उगाने वाले किसान को ही मिलना चाहिए, लेकिन बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है की इसका सारा लाभ बिचौलिए ही लेते हैं, किसान की स्थिति आज भी जस की तस है। किसान का गेहूं आज भी 18-19 रुपए किलो ही बिक रहा है।
बड़े अफसोस की बात है की अनाज के दाम मार्केट में तो पिछले साल से दुगुने हो चुके हैं लेकिन उस अनाज के असली मालिक अन्नदाता किसान को उसका कोई फायदा न मिलकर सारा लाभ बिचौलिए ले रहे हैं। ये तो सरासर अन्याय है की दिन रात एक करके अनाज उगाने वाला फटेहाल ही रहे और बिचौलिए मालामाल होते रहें।
यह सब देखते हुए क्या कोई भी किसान खेती करना चाहेगा? ऐसी मेहनत का क्या फायदा जिसका लाभ कोई बिचौलिया उठाए?
यही असली कारण है जिसकी वजह से आज सबको रोटी देने वाला हमारा अन्नदाता खेती किसानी छोड़ रोजी रोटी के लिए शहरों में जाकर मेहनत मजदूरी करने को विवश है।
दोस्तों, आशा है की इस लेख की शुरुआत में उठाए गए सभी सवालों के जवाब आप सबको मिल ही गए होंगे, लेकिन यहां कुछ सवाल सरकार से…
क्या कोई भी सरकार हमारे अन्नदाता की मजबूरी को समझ पायेगी? क्या सरकार कोई ऐसी व्यवस्था लाएगी जिससे अनाज उगाने वाले अन्नदाता को उसकी उपज का उचित दाम मिले? क्या सरकार किसान और जनता के बीच दलालों और बिचौलियों की भूमिका को खत्म कर पाएगी? व्यापारियों और पूंजीपतियों को बढ़ावा देने वाली सरकारें हमारे अन्नदाता की स्थिति को कब समझेंगी?
सरकार की ये कैसी नीति है, क्या सिस्टम है की अन्नदाता अपनी उपज का सही दाम न मिलने से परेशान, जनता महंगाई से बेहाल और बीच में बिचौलिए मालामाल? 
सरकार किसकी है? किसान की, जनता की या बिचौलियों, व्यापारियों और पूंजीपतियों की? 
*Copyright © SanjayRajput.com All rights reserved.
🎉दोस्तों, SanjayRajput.com अब Google News पर भी उपलब्ध है। Follow करें 👇

]]>
https://sanjayrajput.com/2023/01/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae.html/feed 0 129