Cancer – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Mon, 10 Feb 2020 02:31:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg Cancer – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 Antibiotics Side Effects in Hindi एंटीबायोटिक्स हो सकती हैं जानलेवा https://sanjayrajput.com/2020/02/antibiotics-side-effects-in-hindi-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4.html https://sanjayrajput.com/2020/02/antibiotics-side-effects-in-hindi-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4.html#respond Mon, 10 Feb 2020 02:31:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2020/02/10/antibiotics-side-effects-in-hindi-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4/ Read more

]]>

antibiotics side effects in hindi


एंटीबायोटिक्स के इस्तेमाल को लेकर हमारे देश में जागरूकता की भारी कमी है तथा आम लोग इसे किसी भी बीमारी में एक रामबाण दवा की तरह इस्तेमाल करने लगे हैं। जबकि एंटीबायोटिक्स के बहुत अधिक साइड इफेक्ट्स हैं जिनसे अधिकतर लोग आज भी अनजान हैं।antibiotics side effects in hindi

दुनिया के कई देशों में एंटीबायोटिक्स को लेकर सख्त नियम हैं। इनके इस्तेमाल के सही तरीकों पर बहुत ज़ोर दिया जाता है पर भारत में इनका खूब इस्तेमाल हो रहा है। antibiotics side effects in hindi

जानिए एंटीबायोटिक दवाइयां किस तरह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं और इसके ऊपायों पर डॉक्टर्स का क्या कहना है? antibiotics side effects in hindi

मुझे फ्लू हुआ तो मैंने डॉक्टर को दिखाया, उसने मुझे एंटीबायोटिक दवाइयां लिख के दीं। कुछ ही दिन बाद मुझे दोबारा से बुखार हुआ, इस बार मैंने डॉक्टर को नहीं दिखाया। खुद से मेडिकल स्टोर जाकर जो दवाइयां पहले डॉक्टर ने लिखी थी वही ले लीं। दो दिन में मैं ठीक तो हो गया लेकिन उसके अगले ही दिन मुझे डायरिया हो गया। अबकी बार जब मैं डॉक्टर के पास गया तो मुझे दवाइयों से ज़्यादा डाँट खानी पड़ी। antibiotics side effects in hindi

“हमारे देश में सबसे बड़ी समस्या ये है कि आप किसी भी मेडिकल स्टोर पर जाइए और कहिए मुझे ये एंटीबॉयोटिक दे दीजिए वो दे देगा। कोई रोक नहीं है, बिना प्रिस्क्रिप्शन के एंटीबॉयोटिक मिल जाती है,” ये कहना है डॉक्टर सूर्यकान्त त्रिपाठी का। डॉक्टर त्रिपाठी लखनऊ की किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेस्पिरेटरी मेडिसन विभाग के हैड और प्रोफेसर हैं। antibiotics side effects in hindi


एंटीबायोटिक दवाइयां बैक्टीरियाज़ से होने वाली बीमारियों के इलाज में काम आती हैं लेकिन इनके साइडइफेक्ट्स भी हैं। antibiotics side effects in hindi इन्हें डॉक्टर्स की बिना सलाह के लेना खतरनाक हो सकता है। मुझे यही लगा कि एक बीमारी ठीक कराने के चक्कर में मुझे दूसरी बीमारी हो गई, बताइए कैसी दवाएं हैं ये? लेकिन डॉक्टर से बात करने पर पता चला कि गलती मेरी है। अगर सही डोज़ में, डॉक्टर की सलाह से ली जाएं तो इन दवाइयों के साइडइफेक्ट्स नहीं होते। antibiotics side effects in hindi

एंटीबायोटिक्स के बारे में और जानने के लिए  हमने कुछ डॉक्टर्स से बात की। डॉक्टर्स बताते हैं, एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल करने पर जो बैक्टीरिया हैं वो रसिस्टेंट हो जाते हैं। antibiotics side effects in hindi इसका अर्थ है कि अगर आप गलत तरीकों और अत्याधिक मात्रा (आपके शरीर की ज़रूरत से ज़्यादा) में एंटीबायोटिक्स लेते हैं तो जिन बैक्टीरियाज़ की वजह से आपको बीमारी होती है उन पर ये दवाइयां असर करना बंद कर देती हैं। antibiotics side effects in hindi

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की असोसिएट प्रोफेसर ऋचा मिश्रा बताती हैं- “बहुत बड़े पैमाने पर एंटीबॉयोटिक्स जानवरों में इस्तेमाल होती है। चिकन्स (मुर्गे-मुर्गी) को मोटा करने के लिए, गाय-भैंस ज़्यादा दूध दें इसके लिए, अब जब हम लोग ये चीज़ें खाते हैं तो हमारे शरीर को ज़रूरत नहीं होने पर भी एंटीबॉयोटिक्स हमारे शरीर में जाती हैं। antibiotics side effects in hindi

ज़रूरत से ज़्यादा एंटीबॉयोटिक्स लेने के कारण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।” डॉक्टर आर. के. दीक्षित भी यही बताते हैं, “एंटीबॉयोटिक जो है वो हमारे शरीर में इम्यून सिस्टम (बीमारी से लड़ने की क्षमता) को बढ़ाती है लेकिन क्या है कि जब आप ज़रूरत से ज़्यादा एंटीबॉयोटिक लेते हैं तो आपका इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता जाता है क्योंकि बीमारी से लड़ने में सहायता करने वाली दवाइयों पर वो आश्रित हो जाता है। antibiotics side effects in hindi

अब जब कभी हमें कोई बीमारी होती है तो हमारा शरीर उससे लड़ने में सक्षम नहीं रहता। इस तरह एक समय के बाद ये दवाइयां हमारे शरीर पर असर करना बंद कर देती हैं।” antibiotics side effects in hindi

तो अगली बार आप जब भी एंटीबायोटिक का प्रयोग करें तो उसके दुष्परिणामों के प्रति भी जानकारी रखें और उसे किसी टॉनिक की तरह न लें।

antibiotics side effects in hindi, antibiotics medicines, medicines side effect


]]>
https://sanjayrajput.com/2020/02/antibiotics-side-effects-in-hindi-%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4.html/feed 0 329
एक नई आशा-टाटा कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी https://sanjayrajput.com/2019/07/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa.html https://sanjayrajput.com/2019/07/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa.html#respond Mon, 15 Jul 2019 01:45:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2019/07/15/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa/ Read more

]]>

कैंसर के इलाज के लिए अपने देश में टाटा कैंसर हॉस्पिटल, मुम्बई एकमात्र विश्वसनीय और सस्ता हॉस्पिटल है जहां पूरे देश के मरीजों के आने की वजह से मरीजों को दिखाने और सर्जरी के लिए 6 महीनों से भी ज्यादा की वेटिंग है जिसके कारण मरीज असमय इस जानलेवा बीमारी से मौत के कगार पर पहुंच जाते हैं। यूपी,बिहार में तम्बाकू के ज्यादा इस्तेमाल के कारण मुंह के कैंसर तथा अन्य कैंसर के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है और मंहंगे इलाज के अभाव में लोग असमय इस जानलेवा बीमारी से मर रहे हैं।
मोदी की पहल पर शुरू हुआ अस्पतालमोदीजी ने इसके लिए वाराणसी में टाटा को राजी किया कि वो मुम्बई की एक ब्रांच वाराणसी में भी खोले जिससे यूपी के कैंसर रोगियों को भी समय से सस्ता इलाज मिल सके और वे असमय मरने से बच सकें। मोदी जी की पहल पर टाटा मेडिकल सेन्टर (TMC) मुम्बई ने परमाणु ऊर्जा विभाग और इंडियन रेलवे के सहयोग से लहरतारा, वाराणसी में अपनी एक ब्रांच मई 2018 में शुरू किया जहां यूपी, बिहार के मरीज मात्र 20-25 हजार रुपये में समय से कैंसर का इलाज करवा कर पूरी तरह ठीक हो जा रहे हैं तथा प्राइवेट अस्पतालों के मकड़जाल में फंसकर 10-15 लाख गंवाने से भी बच जा रहे हैं।अपने एक करीबी के इलाज के सिलसिले में मेरा भी पिछले दिनों इस अस्पताल में जाना हुआ, हमारे मरीज को मुंह का कैंसर था जो अभी पहली स्टेज में था लेकिन यदि आपरेशन में एक माह भी देर होती तो दिनरात में बढ़ने वाला कैंसर तेजी से फैलकर अंतिम स्टेज में पहुंच सकता था जो कि जानलेवा हो जाता और फिर मरीज को बचा पाना असंभव था। वाराणसी के टाटा कैंसर हॉस्पिटल द्वारा समय से इलाज व आपरेशन हो जाने से मरीज पूरी तरह ठीक हो गया और वो भी मात्र 25 हजार रुपये के खर्च में और देश केे महंगे प्राइवेट अस्पताल से भी अच्छी चिकित्सा व्यवस्था और देखरेख में।
फाइव स्टार होटल जैसी व्यवस्था
किसी 5 स्टार होटल जैसी हाई-फाई व्यवस्था, लिफ्ट, पूरी तरह वातानुकूलित कैंपस, चमचमाता हुआ फर्श, गंदगी का नामोनिशान नहीं, 24 घंटे चाक चौबंद मुस्तैद स्टाफ, 24 घंटे सेवाए देते डॉक्टर, और सबसे बड़ी बात डॉक्टरों का व्यवहार जो बिना किसी ईगो के बिल्कुल परिवार के सदस्यों जैसा व्यवहार करते हैं और हर मरीज को पूरा समय देते हैं और फीस कुछ भी नहीं।
अधिकतर सेवाएं मिलती हैं मुफ्त
सिरिंज, रुई, पट्टी, सैनिटाइजर, मरीज को चढ़ाई जाने वाली बोतल(सोडियम क्लोराइड), आपरेशन की फीस, सबकुछ एकदम मुफ्त। बेड का खर्च मात्र 280/- प्रतिदिन जिसमें मिलता है पूरी तरह रिमोट कंट्रोल वाला आटोमेटिक हाइड्रोलिक बेड जिसे मरीज रिमोट कंट्रोल द्वारा खुद एडजस्ट कर सकता है। साथ ही मरीजों के लिए उनकी इच्छा अनुसार अंडे, दूध, फल, जूस, सूप आदि तीनों टाइम मुफ्त में ताजा एवं शुद्ध स्वच्छ रूप में उपलब्ध कराया जाता है बिल्कुल मुफ्त।
दवाएं बाजार से आधे दाम पर उपलब्ध हैंसिर्फ दवाओं का खर्च लगता है वो भी दवाएं हॉस्पिटल के ही मेडिकल स्टोर में बाजार से आधे से भी कम दामों में उपलब्ध हैं।
अधिकतर मरीज बिहार से आते हैंसबसे बड़ी बात की जिस बिहार की जनता ने पिछले आम चुनावों में मोदीजी को वोट न देकर जातपात के नाम पर वोट दिया उसी बिहार के सबसे अधिक लोग इस हॉस्पिटल में इस समय कैंसर का इलाज न के बराबर खर्च में करा रहे हैं और मोदीजी की बदौलत असमय मरने से बच जा रहे हैं।
एक चमकता दमकता स्वर्ग सा अस्पताल, जहाँ पहुंचते ही मरीज में एक नई जीवनी शक्ति का संचार हो जाता है । काश इस देश में हर जगह ऐसे अस्पताल होते तो किसी का कोई अपना असमय काल के गाल में समाने से बच जाता।
मोदी ने दी है यूपी को बड़ी सौगात
अब मोदीजी ने लोगों के लिए क्या किया या नही इसका आकलन करने के लिए जातपात और दलगत सोच से ऊपर उठकर सोचें तो मोदीजी ने यूपी, बिहार की जनता को वाराणसी में टाटा कैंसर हॉस्पिटल की ब्रांच खुलवाकर ऐसी सौगात दी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

*स्वरचित एवं पूर्णत: लेखक के स्वयं के अनुभव पर आधारित है।
©संजय राजपूत

]]>
https://sanjayrajput.com/2019/07/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%88-%e0%a4%86%e0%a4%b6%e0%a4%be-%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa.html/feed 0 349