Hindutva and Hinduism – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Sun, 22 Jun 2025 14:35:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg Hindutva and Hinduism – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 सुमित सिंह श्रीनेत बने हिंदू सुरक्षा सेवा संघ युवा संभाग के महानगर संयोजक https://sanjayrajput.com/2025/06/hindu-suraksha-sewa-sangh-gorakhpur-sanyojak.html https://sanjayrajput.com/2025/06/hindu-suraksha-sewa-sangh-gorakhpur-sanyojak.html#respond Sun, 22 Jun 2025 14:33:12 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=1168 Read more

]]>
गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिद्ध पीठ हनुमानगढी के महंत राजू दास महाराज की प्रेरणा से सुमित सिंह श्रीनेत को गोरखपुर युवा संभाग का महानगर संयोजक नियुक्त किया है उन्होंने इसके साथ-साथ महानगर के 11 सह संयोजको की भी घोषणा की जिसमें सात्विक सिंह श्रीनेत,अमन उपाध्याय, शशांक शेखर सिंह, प्रशांत सिंह, दीपक शुक्ला, सत्येंद्र यादव, दीपक जायसवाल, देवेश पांडे, ओमप्रकाश तथा कमल किशोर सिंह हैं। 

मनोनयन कार्यक्रम मे युवाओं को संबोधित करते हुए संघ के महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि युवा ही परिवर्तन का वाहक है युवाओं के दम पर ही हिंदू सुरक्षा सेवा संघ हिंदुत्व के जागरण अभियान को मजबूत करने का प्रयास करेगा उन्होंने कहा कि हिंदू सुरक्षा सेवा संघ युवा संभाग के माध्यम से एक घर एक हिंदू युवा जोड़कर पूरे देश के हिंदुओं को संगठित करने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम का संचालन महानगर के महामंत्री सुधीर यादव ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिवाकर शाही, पुष्पराज सिंह, रवि विश्वकर्मा, धीरज सिंह, वशिष्ठ पासवान, सोनू निषाद, संदीप कुमार, अविनाश पासवान, रमन तिवारी, अभिषेक यादव, धनंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

]]>
https://sanjayrajput.com/2025/06/hindu-suraksha-sewa-sangh-gorakhpur-sanyojak.html/feed 0 1168
क्या कश्मीर विवाद एक कृत्रिम विवाद है? क्या है असली सच्चाई…पढ़ें https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html#respond Fri, 25 Apr 2025 02:59:22 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=1103 Read more

]]>
मैं अभी कश्मीर में ही हूं। कल सुबह पहलगाम में ही था। पिछले कुछ समय से एक राजकीय अध्ययन यात्रा पर आया हूं। मैं स्वयं और मेरी पूरी टीम पूर्णतः सुरक्षित हैं, सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी में हैं। परन्तु यह सच है कि यहां सब ठीक नहीं है। और यहीं क्यों? पूरे भारत में सब कुछ ठीक नहीं है।

हम युद्ध के बीच में हैं। हम सभ्यताओं के संघर्ष में हैं। भारत इस युद्ध का मैदान रहा है हजारों वर्षों से। हम अपनी जमीनें लगातार खो रहे हैं। जन सबसे बड़ा धन है, हमारा जनधन भी हमसे छीना जा रहा है। कहीं वह जान लेकर कहीं धर्म लेकर हमसे हमारे जन को छीन ले रहे हैं।

अफगानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश के सफल प्रयोगों के बाद कश्मीर इनकी नयी प्रयोगशाला है। यह प्रयोगशाला कामयाब होती दिखाई देती है। हम जल जन जंगल जमीन लगातार खोते आए हैं यहां।

लगभग एक सप्ताह की इस यात्रा के कुछ बिंदुओं को आपसे साझा करें, संभवतः कश्मीर की जटिलता को समझने में मदद मिले-

१) कश्मीरी मुसलमानों को किसी पर्यटक फर्यटन की कोई आवश्यकता नहीं। इनकी ट्रैवल एजेंसी इनका शिकारा, केसर, कहवा, शिलाजीत, मटन रोगन जोश़ सब छलावा है। इनके लिए समय काटने और मनोरंजन का साधन। औसत कश्मीरियों के घरों में इतना पैसा है कि केवल अपनी कालीनें बाहर फेंक दें तो उतने में लखनऊ भोपाल जयपुर में थ्री बीएचके फ्लैट आ जाए। बताने की आवश्यकता नहीं कि यहां एंटी-स्टेट एक्टिविज़्म एक फुल टाइम जॉब है, और दुनिया भर से इसके लिए मोटा फंडिंग आता है।

२) औसत कश्मीरी उसी ज़ुबान में बात करता है जिस भाषा में पाकिस्तान सेना के बड़े अधिकारी और कश्मीर के अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार के लोग बोलते हैं। मसलन, वह कहेगा कि जनाब़ दिल्ली ने ये गलत फैसला किया, दिल्ली ने वो किया ये किया। वह कहेगा कि देखिए ये जमीन इंडियन आर्मी के कब्जे में है, ये बिल्डिंग इंडियन आर्मी के कब्जे में है आदि आदि।

३) एक दो मंदिरों को छोड़ दिया जाए तो घाटी के अधिकांश मंदिर चाहें वह मार्तण्ड मंदिर हो या नारानाग हो, सुगंधेश हो, शंकरगौरीश्वर मंदिर हो, ममलेश्वर हो या इन जैसे अनेकों मंदिर सब भग्नावस्था में है। लोकल गाइड इन सब मंदिरों के टूटने का एक ही कारण बताएंगे कि जनाब़ बहुत बड़ा भूकम्प आया था। अधिकांश मंदिरों के भीतर एएसआई के संरक्षण में होते हुए भी मजारें बन गयी हैं।

४) हमारे जवान दुनिया का सबसे कठिन मोर्चा लड़ रहे हैं। राजनय और ग्लोबल सेंटिमेंट अगर हमारे पक्ष में हो, तो हमारी सेना यह युद्ध मात्र चार से पांच वर्ष में जीत सकती है।

५) राष्ट्रपति शासन बहुत ठीक विकल्प था। पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, और न जाने कितने फ्रंट यह सब प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आतंकियों और पाकिस्तान के मददगार हैं। अभी जिस आतंकी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली उसका नाम है टीआरएफ, द रेजिस्टेंस फ्रंट। टीआरएफ में लश्कर-ए-तैयबा जैश ए मोहम्मद के लोग तो हैं ही यहां के राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल है। इंटेलिजेंस को पता था कि कुछ तो होने वाला है, इन राजनीतिक लोगों को भी पता था। वैसे यह इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है, कभी विस्तार से लिखेंगे।

६) आप पूरी घाटी घूमिए, आपको कृत्रिम चेहरे ही दिखाई देंगे। ऐसा लगेगा जैसे कि आपसे कुछ छुपाया जा रहा है। अधिकांश हिन्दू स्थानों के नाम बदल दिए गये हैं। पहाड़ों और नदियों के भी। कश्मीर का वास्तविक इतिहास यहां किताबों में नहीं पढ़ाया जाता। जाकिर नाइक, मोहम्मद इशरार और हसनैन के तकरीरों के वीडियो यहां युवाओं के फोन में चलते ही रहते हैं। औसत मुसलमान युवक युवतियों की यहां बस इतनी समझ है कि औसत हिन्दू केवल बुतपरस्त है और ये जाहिल कौम है, कत्ल किए जाने योग्य ही है।

निष्कर्ष: कश्मीर विवाद एक कृत्रिम विवाद है। इस विवाद का ईंधन इस्लामिक अतिवाद है। कुल जमा आठ दस परिवारों को इस विवाद से तगड़ा लाभ है। इस समस्या का समाधान है। सेना और हमारी व्यापक हिन्दुस्तानी जनता इसका समाधान निकाल ही लेंगे।

साभार- डॉ मधुसूदन पाराशर
नारानाग, कश्मीर

]]>
https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html/feed 0 1103
भारत का विभाजन और कांग्रेस का इतिहास https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87.html https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87.html#respond Mon, 08 Jul 2024 08:42:00 +0000 Read more

]]>

Pushpendra Kulshrestha speech: पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ (Pushpendra Kulshrestha) को तो आप सभी जानते ही होंगे? वे दुनिया के कोने कोने में हिंदुत्व की अलख जगाने और अपने बेबाक भाषणों के लिए जाने जाते हैं। 
Pushpendra Kulshrestha ने अपने एक भाषण में विभाजन और भारत की आजादी के बाद से लेकर आज तक कांग्रेस के हिंदू विरोधी चरित्र को उजागर किया है। आइए जानते हैं उनके भाषण के कुछ मुख्य अंश।
Pushpendra Kulshrestha कहते हैं कि यदि हम बंटवारे के घटनाक्रम पर नजर डालें तो पाएंगे कि कांग्रेस पार्टी ने भारत के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और इस देश के कई संसाधनों पर मुसलमानों का पहला हक होने की बात कही है। आइए हम कांग्रेस पार्टी के इतिहास और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर एक गहरी नज़र डालते हैं।
कांग्रेस पार्टी और भारत का विभाजन
Pushpendra Kulshrestha कहते हैं कि भारत का विभाजन एक भयावह और दर्दनाक घटना थी। 565 रियासतों में बंटा हुआ देश, जिनमें से कई मुस्लिम रियासतें थीं, आज़ादी के बाद पाकिस्तान और भारत में बंट गया। इस विभाजन के दौरान हजारों लोगों की जान गई और कई महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया। विभाजन की यह घटना इतनी भयावह थी कि उस रेलवे ट्रैक पर जहां से पाकिस्तान से भारत आने वाली ट्रेन गुजरी थी, वहां ट्रेन की बोगियों से खून गिरने के कारण रेलवे ट्रैक तक लाल हो गया था।
Pushpendra Kulshrestha के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने इस विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक ब्रिटिश पत्रकार को दिए गए अपने इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था। 
पं. जवाहरलाल नेहरू के इस इंटरव्यू का दुर्लभ वीडियो नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं-
Pushpendra Kulshrestha कहते हैं कि Congress ने देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उदाहरण के लिए, लाहौर जिसका नाम अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र जी के पुत्र लव के नाम पर पड़ा था, आज उसमें केवल 4-5 परिवार ही हिंदू रह गए हैं। जो हिंदू और सिख वहां से आए थे, उनकी संपत्तियों पर मुसलमानों ने कब्जा कर लिया।
वक़्फ बोर्ड और संपत्तियों पर कब्जा
Pushpendra Kulshrestha कहते हैं कि कांग्रेस सरकार ने 1954 में वक़्फ बोर्ड का गठन किया और उन्हें भारत में छोड़ी गई मुस्लिम संपत्तियों पर कब्जा करने का अधिकार दे दिया। इसके तहत, वक़्फ बोर्ड ने 90% संपत्तियों पर कब्जा कर लिया। जो हिंदू और सिख वहां से आए थे, उन्हें छह महीने से एक साल तक भयंकर गर्मी और सर्दी में बिना कपड़ों और खाने के रहना पड़ा।
Pushpendra Kulshrestha आगे बताते हैं कि कांग्रेस सरकार ने 1995 में एक और कानून बनाया, जिसके तहत वक़्फ बोर्ड किसी भी संपत्ति पर दावा कर सकता था और उसे अपना बना सकता था। 2013 में, सरदार मनमोहन सिंह की सरकार ने वक़्फ बोर्ड को अनलिमिटेड पावर दे दी, ताकि वे किसी भी संपत्ति पर दावा कर सकें। इसके साथ ही, यदि कोई वक़्फ बोर्ड की संपत्ति पर दावा करता है, तो वह कोर्ट नहीं जा सकता क्योंकि वहां का जज और वकील भी उसी कम्युनिटी से होंगे।
मुस्लिम आबादी और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान
Pushpendra Kulshrestha के अनुसार Congress पार्टी ने भारत की जनसंख्या को जानबूझकर बदलने का प्रयास किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद कहा था कि बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान भारत में घुसपैठ कर रहे हैं और इससे भारत की जनसंख्या संरचना को बदला जा रहा है। इस प्रकार, कांग्रेस ने भारत को दारुल अमन से दारुल हरब और फिर दारुल इस्लाम बनाने की कोशिश की है।
राम मंदिर और कांग्रेस का रवैया
Pushpendra Kulshrestha कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से राम मंदिर के मुद्दे पर विरोध किया है। 1959 में, पंडित जवाहरलाल नेहरू अफगानिस्तान में बाबर की दरगाह पर गए थे और 1968 में इंदिरा गांधी भी बाबर की दरगाह पर गईं। 2007 में, कांग्रेस ने कोर्ट में दलील दी कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं और उनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं है।
इस प्रकार, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से हिंदुओं के हितों का विरोध किया है और उनके इतिहास को मिटाने की कोशिश की है। इस पार्टी ने देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटने में प्रमुख भूमिका निभाई है और मुसलमानों को भारत के संसाधनों पर पहला हक देने की बात कही है।
ये थे हिंदुत्व के रक्षक Pushpendra Kulshrestha के भाषण के कुछ अंश। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87.html/feed 0 14
Hindutva और Hinduism में क्या फर्क है? https://sanjayrajput.com/2020/10/hindutva-%e0%a4%94%e0%a4%b0-hinduism-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%88.html https://sanjayrajput.com/2020/10/hindutva-%e0%a4%94%e0%a4%b0-hinduism-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%88.html#respond Tue, 06 Oct 2020 11:36:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2020/10/06/hindutva-%e0%a4%94%e0%a4%b0-hinduism-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%88/ Read more

]]>

अक्सर लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूज़न रहता है कि हिन्दुत्व Hindutva और Hinduism में क्या फर्क है। तो आइए आज आपको कुछ ऐसे उदाहरण देते हैं जिससे आप बड़ी आसानी से हिंदुत्व Hindutva और Hinduism के बीच का फर्क समझ जाएंगे।


उदाहरण न.1
जब मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने 3 दिनों तक सेतु निर्माण के लिए समुद्र देवता की पूजा की, ये है Hinduism. फिर प्रभु श्रीराम ने जब धनुष उठाया और बाण चढ़ाया तब समुद्र देवता त्राहि-त्राहि करते हुए प्रभु श्रीराम के चरणों में गिर पड़े. ये है हिंदुत्व Hindutva
उदाहरण न.2
पाकिस्तान के साथ कितने दफा बातचीत की गई, उसे हर स्तर की बातचीत से समझाया गया, कितना संयम बरता गया, लेकिन पाकिस्तान ने आतंकवाद और घुसपैठ बंद नहीं किया, आतंकी हमले नहीं रुके, यह है Hinduism. लेकिन जब एक बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, एयर स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तान औकात में आ गया. ये है हिंदुत्व Hindutva. 

उदाहरण न.3
जब तक हम सब जाति, क्षेत्र, ऊंच-नीच में बंटे थे तो हमारे श्री रामलला टेंट में विराजमान थे, ये है Hinduism. लेकिन जब हिंदू जागृत हुए, हिन्दू वोट एकजुट हुए तो अब श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 161 फुट ऊंचा भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है. ये है हिंदुत्व Hindutva.
🚩🚩जय श्रीराम🚩🚩


]]>
https://sanjayrajput.com/2020/10/hindutva-%e0%a4%94%e0%a4%b0-hinduism-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%88.html/feed 0 242