India – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Fri, 25 Apr 2025 02:59:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg India – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 क्या कश्मीर विवाद एक कृत्रिम विवाद है? क्या है असली सच्चाई…पढ़ें https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html#respond Fri, 25 Apr 2025 02:59:22 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=1103 Read more

]]>
मैं अभी कश्मीर में ही हूं। कल सुबह पहलगाम में ही था। पिछले कुछ समय से एक राजकीय अध्ययन यात्रा पर आया हूं। मैं स्वयं और मेरी पूरी टीम पूर्णतः सुरक्षित हैं, सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी में हैं। परन्तु यह सच है कि यहां सब ठीक नहीं है। और यहीं क्यों? पूरे भारत में सब कुछ ठीक नहीं है।

हम युद्ध के बीच में हैं। हम सभ्यताओं के संघर्ष में हैं। भारत इस युद्ध का मैदान रहा है हजारों वर्षों से। हम अपनी जमीनें लगातार खो रहे हैं। जन सबसे बड़ा धन है, हमारा जनधन भी हमसे छीना जा रहा है। कहीं वह जान लेकर कहीं धर्म लेकर हमसे हमारे जन को छीन ले रहे हैं।

अफगानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश के सफल प्रयोगों के बाद कश्मीर इनकी नयी प्रयोगशाला है। यह प्रयोगशाला कामयाब होती दिखाई देती है। हम जल जन जंगल जमीन लगातार खोते आए हैं यहां।

लगभग एक सप्ताह की इस यात्रा के कुछ बिंदुओं को आपसे साझा करें, संभवतः कश्मीर की जटिलता को समझने में मदद मिले-

१) कश्मीरी मुसलमानों को किसी पर्यटक फर्यटन की कोई आवश्यकता नहीं। इनकी ट्रैवल एजेंसी इनका शिकारा, केसर, कहवा, शिलाजीत, मटन रोगन जोश़ सब छलावा है। इनके लिए समय काटने और मनोरंजन का साधन। औसत कश्मीरियों के घरों में इतना पैसा है कि केवल अपनी कालीनें बाहर फेंक दें तो उतने में लखनऊ भोपाल जयपुर में थ्री बीएचके फ्लैट आ जाए। बताने की आवश्यकता नहीं कि यहां एंटी-स्टेट एक्टिविज़्म एक फुल टाइम जॉब है, और दुनिया भर से इसके लिए मोटा फंडिंग आता है।

२) औसत कश्मीरी उसी ज़ुबान में बात करता है जिस भाषा में पाकिस्तान सेना के बड़े अधिकारी और कश्मीर के अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार के लोग बोलते हैं। मसलन, वह कहेगा कि जनाब़ दिल्ली ने ये गलत फैसला किया, दिल्ली ने वो किया ये किया। वह कहेगा कि देखिए ये जमीन इंडियन आर्मी के कब्जे में है, ये बिल्डिंग इंडियन आर्मी के कब्जे में है आदि आदि।

३) एक दो मंदिरों को छोड़ दिया जाए तो घाटी के अधिकांश मंदिर चाहें वह मार्तण्ड मंदिर हो या नारानाग हो, सुगंधेश हो, शंकरगौरीश्वर मंदिर हो, ममलेश्वर हो या इन जैसे अनेकों मंदिर सब भग्नावस्था में है। लोकल गाइड इन सब मंदिरों के टूटने का एक ही कारण बताएंगे कि जनाब़ बहुत बड़ा भूकम्प आया था। अधिकांश मंदिरों के भीतर एएसआई के संरक्षण में होते हुए भी मजारें बन गयी हैं।

४) हमारे जवान दुनिया का सबसे कठिन मोर्चा लड़ रहे हैं। राजनय और ग्लोबल सेंटिमेंट अगर हमारे पक्ष में हो, तो हमारी सेना यह युद्ध मात्र चार से पांच वर्ष में जीत सकती है।

५) राष्ट्रपति शासन बहुत ठीक विकल्प था। पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस, और न जाने कितने फ्रंट यह सब प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आतंकियों और पाकिस्तान के मददगार हैं। अभी जिस आतंकी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली उसका नाम है टीआरएफ, द रेजिस्टेंस फ्रंट। टीआरएफ में लश्कर-ए-तैयबा जैश ए मोहम्मद के लोग तो हैं ही यहां के राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल है। इंटेलिजेंस को पता था कि कुछ तो होने वाला है, इन राजनीतिक लोगों को भी पता था। वैसे यह इंटेलिजेंस फेलियर नहीं है, कभी विस्तार से लिखेंगे।

६) आप पूरी घाटी घूमिए, आपको कृत्रिम चेहरे ही दिखाई देंगे। ऐसा लगेगा जैसे कि आपसे कुछ छुपाया जा रहा है। अधिकांश हिन्दू स्थानों के नाम बदल दिए गये हैं। पहाड़ों और नदियों के भी। कश्मीर का वास्तविक इतिहास यहां किताबों में नहीं पढ़ाया जाता। जाकिर नाइक, मोहम्मद इशरार और हसनैन के तकरीरों के वीडियो यहां युवाओं के फोन में चलते ही रहते हैं। औसत मुसलमान युवक युवतियों की यहां बस इतनी समझ है कि औसत हिन्दू केवल बुतपरस्त है और ये जाहिल कौम है, कत्ल किए जाने योग्य ही है।

निष्कर्ष: कश्मीर विवाद एक कृत्रिम विवाद है। इस विवाद का ईंधन इस्लामिक अतिवाद है। कुल जमा आठ दस परिवारों को इस विवाद से तगड़ा लाभ है। इस समस्या का समाधान है। सेना और हमारी व्यापक हिन्दुस्तानी जनता इसका समाधान निकाल ही लेंगे।

साभार- डॉ मधुसूदन पाराशर
नारानाग, कश्मीर

]]>
https://sanjayrajput.com/2025/04/facts-of-terrorism-in-kashmir.html/feed 0 1103
Jaipur Tour Package In Hindi https://sanjayrajput.com/2025/02/jaipur-tour-package-in-hindi.html https://sanjayrajput.com/2025/02/jaipur-tour-package-in-hindi.html#respond Wed, 19 Feb 2025 14:32:50 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=1042 Read more

]]>
Jaipur Tour Package In Hindi: भारत में कई ऐसे मशहूर पर्यटन स्थल है जो कि विश्व भर में प्रसिद्ध है, उसी में से एक जयपुर भी है जिसे हम गुलाबी नगर के नाम से भी जानते हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग जयपुर घूमने आते हैं। जयपुर में आपको अलग-अलग प्रकार के कई कलाकारी देखने को मिलता हैं, जो की काफी प्राचीन और आकर्षित होता हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी इतिहास और संस्कृति से समृद्ध हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ जयपुर घूमने का सोच रही है तो यह आपके लिए अच्छा निर्णय साबित हो सकता है

जयपुर आने के बाद आपको बिल्कुल नया अनुभव करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Best Places To Visit In Jaipur के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको Jaipur Tour Package In Hindi से संबंधित भी पूरी जानकारी देंगे जिससे आप Jaipur Tour Package लेकर बेहद ही आसानी के साथ जयपुर घूमने का आनंद उठा सकते हैं। अगर आप भी जयपुर घूमने आ रहे हैं तो नीचे दिए गए लेख को एक बार जरूर पढ़ें।

जयपुर में घूमने के लिए बेहतरीन जगह | Best Places To Visit In Jaipur In Hindi

अगर आप जयपुर आने का सोच रहे हैं तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आप जयपुर आने के बाद कौन-कौन सी जगह पर घूमने जाएंगे। जयपुर में वैसे तो घूमने के लिए बहुत से जगह मौजूद है लेकिन यहां पर हम आपको कुछ प्रमुख जगहों के बारे में बता रहे हैं, इन जगहों पर घूमने के लिए आप Jaipur Tour Package भी ले सकते हैं। तो आइये जयपुर में मौजूद मशहूर जगह के बारे में जानते हैं:-

हवा महल

जयपुर में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक हवा महल हैं। प्रतिदिन हवा महल घूमने हजारों लोग आते हैं। हवा महल में कुल 953 छोटी खिड़कियां मौजूद है जो की महल के अंदर हवा आने देती है जिसके कारण महल में चारों तरफ ठंडक का एहसास होता है। लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना पांच मंजिला हवा महल सन् 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा बनाया गया था।

आमेर का किला

एक बड़ा चट्टानी पहाड़ी पर मौजूद राजसी आमेर किला जयपुर में मौजूद मशहूर पर्यटक स्थल में से एक है। आमेर किला को सन् 1552 ईस्वी में महाराजा मानसिंह द्वारा लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनाया गया था। यह राजस्थान में मौजूद शाही परिवार का निवास हुआ करता था।

यहां आप हाथी की सवारी कर सकते हैं और डूबते हुए सूरज का मनमोहक नजारा भी देख सकते हैं। इसके अलावा शाम के वक्त यहां पर लाइट एंड साउंड शो भी होता है जो राजपूतों के साहस और बहादुरी को बताता है। इसके आसपास मौजूद दीवान-ए-आम, शीश महल और सुख महल का भ्रमण करना बिल्कुल ना भूले।

जयगढ़ किला

जयगढ़ का किला जयवना तोप के लिए मशहूर है जिसे दुनिया के सबसे बड़ी तोप मानी जाती है। इस किले को सन् 1726 में सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा आमेर किले के सुरक्षा के लिए बनाया गया था। किस किले को विजय का किला के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस पर कभी भी विजय नहीं प्राप्त किया गया है। जयगढ़ किला अरावली पर्वत श्रृंखला पर चील का टीला पर मौजूद है जहां से माओथा झील और आमेर का किला दिखाई देता है। इस किले से आप बहुत ही सुंदर दृश्य देख सकते हैं।

जंतर मंतर

जयपुर में मौजूद जंतर मंतर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल हैं। जंतर मंतर की ऊंचाई 27 मीटर है जिसके कारण यह दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर धूप घड़ी यानी सनडायल है। इसका निर्माण भी महाराज सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1734 में किया गया था। इस खगोलीय अतिथियों को देखने और खगोलिय गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। जयपुर में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह में से एक जंतर मंतर भी है जिसे आपको एक न एक बार जरूर देखना चाहिए।

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय

अल्बर्ट हॉल संग्रहालय का निर्माण महाराज माधों सिंह द्वितीय द्वारा सन् 1887 में किया गया था। इस संग्रहालय में मुगल काल, दिल्ली सल्तनत और ब्रिटिश समय में जयपुर की स्थिति और उसके संस्कृति के बारे में विस्तार से दिखाया गया है। संग्रहालय के अंतर अलग-अलग प्रकार के कई वाद्य यंत्र और कारीगरों द्वारा बनाई मूर्तियां रखी गई है जो की काफी अद्भुत और आकर्षित है। रात के समय में इस संग्रहालय में खूबसूरत रोशनी जलाया जाता है जिसके कारण इसकी खूबसूरती दुगना हो जाती है।

जयपुर कैसे पहुंचे? How to reach jaipur in hindi

अगर आप जयपुर आने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप जयपुर हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा:- जयपुर में दो हवाई अड्डा मौजूद है जिसका नाम जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या सांगानेर हवाई अड्डा हैं जों यात्रियों को हवाई मार्ग से संबंधित सभी जरूर को पूरा करता है। आप अपने शहर की हवाई अड्डा से सीधा इन हवाई अड्डा पर उतर सकते हैं और जयपुर पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा:- जयपुर में मौजूद जयपुर रेलवे स्टेशन पर देश के अलग-अलग हिस्सों से कई प्रकार की ट्रेन पहुंचती है। ऐसे में आप अपने समय के अनुसार अपने शहर से जयपुर आने वाला किसी भी ट्रेन में बैठकर जयपुर पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वारा:- अगर आपके पास खुद की गाड़ी है तो आप अपने खुद की गाड़ी से भी आ सकती है नहीं तो जयपुर में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल भी मौजूद है, जो भारत के कोने-कोने से बसों को जयपुर लाती है।

जयपुर टूर पैकेज | Jaipur Tour Package In Hindi

अगर आप जयपुर अच्छे तरीके से घूमना चाहते हैं तो आपको Jaipur Tour Package की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि Jaipur Tour Package लेने के बाद आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जयपुर घूमने के लिए सारा इंतजाम एजेंसी द्वारा किया जाएगा। Jaipur Tour Package में आपको रहने, खाने, घूमने आदि सभी सुविधा दिया जाएगा।

ऐसे में हम अगर आप भी one day jaipur tour package लेने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें Eagle Tour India जयपुर का सबसे अच्छा ट्रैवल एजेंसी है इसके द्वारा आप पूरे जयपुर को बहुत ही कम कीमत में घूम सकते हैं। Eagle Tour India Jaipur Tour Package लेने के लिए आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा जहां आपको अलग-अलग प्रकार के कई पैकेज दिखाई देगा जिनमें से आपको अपने सुविधा के अनुसार चयन करना है।

FAQ:

Question:- जयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा ट्रैवल एजेंसी कौन सा है?

Answer:- जयपुर घूमने के लिए सबसे अच्छा ट्रैवल एजेंसी Eagle Tour India हैं।

Question:- गुलाबी शहर के नाम से कौन सा शहर प्रसिद्ध है?

Answer:- गुलाबी शहर के नाम से जयपुर शहर प्रसिद्ध है।

Question:- जयपुर घूमने का सबसे अच्छा महीना कौन सा है?

Answer:- जयपुर घूमने का सबसे अच्छा महीना अक्टूबर से मार्च तक होता हैं।

निष्कर्ष:

भारत में मौजूद सबसे सुंदर शहरों में से एक शहर का नाम जयपुर है जिसे गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। जयपुर में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो कि लोगों को अपने और आकर्षित करता है। जयपुर शहर में आप राजस्थान के भव्य संस्कृति और इतिहास को नजदीक से देख पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी जयपुर घूमने का मन बना लिया है तो आप जयपुर घूमने के लिए Jaipur Tour Package का लाभ उठा सकते हैं। Jaipur Tour Package लेने के बाद आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं |

]]>
https://sanjayrajput.com/2025/02/jaipur-tour-package-in-hindi.html/feed 0 1042
क्या भारत का सिस्टम आम जनता को धोखा और नेताओं को विशेषाधिकार देता है? https://sanjayrajput.com/2023/09/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4.html https://sanjayrajput.com/2023/09/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4.html#respond Thu, 28 Sep 2023 17:31:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2023/09/28/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4/ Read more

]]>

मित्रों, क्या आप जानते हैं कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी हमारे देश का सिस्टम आम जनता को सहूलियत देने की बजाय सिर्फ नेताओं को विशेषाधिकार देता है.
हमारे देश के सिस्टम में आम जनता के लिए जो नियम कानून बनाए गए हैं, नेताओं को उन्हीं नियम कानूनों से पूरी तरह मुक्त रखा गया है.
नीचे की लाइनों को ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको भी अपने देश के इस भेदभाव वाले सिस्टम पर गुस्सा आने लगेगा.
    
1- नेता चाहे तो दो सीट से एक साथ चुनाव लड़ सकता है, लेकिन आप दो जगह वोट नहीं डाल सकते.
2-यदि आप जेल में बंद हों तो आपको वोट डालने का अधिकार नहीं है, लेकिन एक नेता जेल में रहकर भी चुनाव लड़ सकता है और जीतकर सांसद, विधायक, मंत्री बन सकता है.
3-आप यदि कभी जेल गये थे, तो आपको जिंदगी भर कोई सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती. लेकिन एक नेता चाहे जितनी बार भी हत्या, बलात्कार या किसी भी मामले में जेल गया हो, फिर भी वो प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति जो चाहे बन सकता है.
4-बैंक में मामूली नौकरी पाने के लिये
आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है, लेकिन नेता यदि अंगूठा छाप हो तो भी भारत का फाइनेंस मिनिस्टर बन सकता है.
5-आपको सेना में एक मामूली सिपाही की नौकरी पाने के लिये डिग्री के साथ-साथ 10 किलोमीटर दौड़कर भी दिखाना होता है.

लेकिन नेता यदि अनपढ़-गंवार और लूला-लंगड़ा है तो भी वह आर्मी, नेवी और एयर फोर्स का चीफ यानि डिफेन्स मिनिस्टर तक बन सकता है.
जिसके पूरे खानदान में आज तक कोई स्कूल नहीं गया, वो नेता देश का शिक्षामंत्री भी बन सकता है.
जिस नेता पर हजारों केस चल रहे हों, वो नेता पुलिस डिपार्टमेंट का चीफ यानि कि गृह मंत्री तक बन सकता है.
यदि आपको भी लगता है कि इस सड़े गले भेदभाव पूर्ण सिस्टम को अब बदल देना चाहिये. नेता और जनता, दोनों के लिये एक समान नियम कानून होना चाहिये, तो इसे अधिक से अधिक शेयर करके देश भर में जागरुकता फैलाने में सहयोग करें.
याद रखें कि जनता यदि वोट देकर सरकार बना सकती है, तो विरोध करके किसी भेदभावपूर्ण सिस्टम को बदलवा भी सकती है. 
👉हमारी हर पोस्ट की अपडेट तुरंत पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को जरूर Follow करें-

]]>
https://sanjayrajput.com/2023/09/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4.html/feed 0 76
पाकिस्तान से पर्सनल दुश्मनी किसकी है? https://sanjayrajput.com/2022/08/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d.html https://sanjayrajput.com/2022/08/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d.html#respond Tue, 30 Aug 2022 12:03:00 +0000 https://sanjayrajput.com/2022/08/30/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d/ Read more

]]>

बॉलीवुड की महादयालु सिंगर नेहा कक्कड़ की पाकिस्तानियों से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है, इसीलिए वो पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ स्टेज शो कर सकती हैं। 
विराट हृदय वाले क्रिकेटर विराट कोहली की भी पाकिस्तानियों से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है, इसीलिए वो दुबई में शाहीन अफरीदी से बिंदास गले मिल के हालचाल ले सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम की कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है, इसीलिए वो पाकिस्तान से क्रिकेट खेल सकती है।
अपने देश के कलाकारों को चाहे काम मिले या न मिले लेकिन डी कंपनी द्वारा संचालित बॉलीवुड का दिल तो बहुत बड़ा है और उसकी पाकिस्तान से कोई दुश्मनी भी नहीं है इसीलिए वो वहाँ के आर्टिस्ट्स को हर हाल में काम देते रहेंगे। 
भारत-पाक मैच पर सट्टा लगाने वालों की भी पाकिस्तान से कोई दुश्मनी नहीं है, इसीलिए वो भी जमकर सट्टा लगायेंगे और खूब कमाएंगे।
पाकिस्तानियों से पर्सनल दुश्मनी तो बस भारतीय सेना के जवान लांस नायक रमेश, सूबेदार बलजीत, लेफ्टिनेंट मनोज और इन जैसे तमाम भारतीय जवानों की है। लगता है जैसे इनकी भैंस पाकिस्तानी खोल ले गए हैं, इसीलिए वो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दिन रात बॉर्डर पर पहरा दे रहे हैं और 24 घंटे अपनी जान देने को तैयार हैं।
भारतीय सेना के उन जवानों का क्या जो पाकिस्तानियों की गोलियों से बेवजह शहीद हो गए? बेवजह शहीद हुए उन जवानों के बीवी-बच्चों, बूढ़े मां-बाप की क्या कोई पर्सनल दुश्मनी थी पाकिस्तान से?
अच्छा है तुम लोग ये क्रिकेट, गीत-संगीत, गजल-मुशायरा, मेल-मिलाप इंजॉय करो, तुम्हारी पाकिस्तान से कोई पर्सनल दुश्मनी थोड़ी है।
जिसकी पाकिस्तान से पर्सनल दुश्मनी है, वो खड़ा है बॉर्डर पर सीना ताने, दुश्मन की गोली खाने को। और जब उसकी पाकिस्तानी गोलियों से मारे जाने की ख़बर आये तो सोशल मीडिया पर ‘दिखावे के दो आँसू’ वाली एक पोस्ट डाल देना, बस हो गया एक हिंदुस्तानी होने का फर्ज अदा।
शुरू कर देना फिर वही क्रिकेट, गीत-संगीत, गजल-मुशायरा, स्टेज शो, मेल-मिलाप…पाकिस्तान से तुम्हारी कोई पर्सनल दुश्मनी थोड़ी है।
यह लेख सरहद पर शहीद हुए भारतीय सेना के हर जवान को समर्पित है।
Copyright © SanjayRajput.com
All rights reserved.

]]>
https://sanjayrajput.com/2022/08/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%a8%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%8d.html/feed 0 148