News – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Thu, 22 Aug 2024 09:12:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg News – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 क्या अमेरिका रच रहा है मोदी सरकार को गिराने की साजिश? https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html#respond Thu, 22 Aug 2024 09:10:04 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=733 Read more

]]>
russia sputnik media report reveals major conspiracy by america to topple pm modi government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में जाने जाते हैं। माना जाता है कि दुनिया के अधिकांश देश मोदी की बात सुनते हैं। भारत किसी भी विदेशी ताकत के आगे नहीं झुकता है। रूस से तेल खरीदने सहित भारत की कई विदेश नीतियां, विरोध के बावजूद, अमेरिका समेत कई देशों की नाराजगी का कारण बनी हैं। 

अब यह बात सामने आई है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA पर्दे के पीछे से बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।

रूस के सरकारी मीडिया स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि CIA, आंध्र प्रदेश के बैप्टिस्ट चर्च और विपक्षी नेताओं के संपर्क में है और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मदद से मोदी सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश रच रही है।

स्पूतनिक मीडिया की इस रिपोर्ट ने हंगामा मचा दिया है। इससे पहले बांग्लादेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप भी अमेरिका पर लग चुका है। अब स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में भाजपा सरकार को गिराने की अमेरिकी साजिश का दावा किया है।

रिपोर्ट में इसके समर्थन में कुछ घटनाओं का उल्लेख किया गया है। रूसी मीडिया ने अमेरिकी राजदूत और कुछ अधिकारियों द्वारा बार-बार भारत के विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करने पर चिंता व्यक्त की है।

रूसी मीडिया के अनुसार, जल्द ही मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) जो विपक्षी नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है, ने कुछ नेताओं से मुलाकात की है और बातचीत की है। अमेरिकी महावाणिज्यदूत जेनिफर लार्सन ने हाल ही में हैदराबाद में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी। इससे पहले वह मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मिली थीं। इतना ही नहीं उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की थी।

रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इन सभी घटनाओं का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लार्सन हैदराबाद में अमेरिकी मिशन संस्था का नेतृत्व कर रही हैं और इस संस्था के जरिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी, सीआईए बैप्टिस्ट चर्च की मदद लेने की कोशिश कर रही है।

स्पूतनिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि CIA विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है और मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास पैदा करने के लिए परिस्थितियाँ पैदा करने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीआईए का पहला लक्ष्य चंद्रबाबू नायडू की मदद से उनका समर्थन वापस पाना है। बैप्टिस्ट चर्च के जरिए नायडू को अपने पाले में लाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर नायडू समर्थन वापस लेने से हिचकिचाते हैं तो विपक्ष को इसके लिए अनुकूल माहौल बनाने का निर्देश दिया गया है। रूसी मीडिया ने कहा है कि अमेरिकी महावाणिज्यदूत और राजनयिकों द्वारा विपक्षी नेताओं से मुलाकात चिंता का विषय है।

रूस का कहना है कि मोदी विरोधी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया हस्तियों, उद्योगपतियों और कलाकारों समेत कई लोगों को इस अभियान के लिए व्यवस्थित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

रूस के स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जुलाई 2024 में, अमेरिकी दूतावास ने भारत में इन्फ्लुएंस टू इम्पैक्ट (प्रभाव डालने के लिए प्रभाव) नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी को आमंत्रित किया गया था, जो कांग्रेस के प्रचारकों को बढ़ावा देते हैं और यूट्यूब के माध्यम से आधे सच फैलाकर मोदी सरकार के खिलाफ काम करते हैं।

स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में रहकर हिंदू त्योहारों, रीति रिवाजों और देवी, देवताओं के खिलाफ बोलने वाले और भारत विरोधी रुख रखने वाले आरजे सैयमा को अमेरिकी दूतावास ने समानता के राजदूत का खिताब देकर सम्मानित किया था। स्पूतनिक का कहना है कि यह सब भारत के लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ भड़काने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html/feed 0 733
Kolkata Doctor Rape Case: निर्भया कांड के 12 साल बाद भी कुछ नहीं बदला https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html#respond Fri, 16 Aug 2024 12:02:02 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=722 Read more

]]>
Kolkata doctor rape case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को लेडी डॉक्टर के माता-पिता से मुलाकात की। इसके साथ ही सीबीआई ने आरजी मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं बुधवार की रात हॉस्पिटल में हुई तोड़फोड़ मामले को लेकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल एसोसिएशन ने लेडी डॉक्टर के साथ ही हुई घटना को देखते हुए शनिवार को पूरे देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या से देश उबल रहा है।

138 साल पुराने इस सरकारी हॉस्पिटल में 8 और 9 अगस्त के बीच की रात में हैवानियत का वो नंगा नाच हुआ कि सुनने वालों की रूह कांप जाए।

31 साल की जूनियर ट्रेनी डॉक्टर निर्भया 2 PG की 2nd Year की स्टूडेंट थी और बहुत जल्द डॉक्टर बनने वाली थी।

गरीब परिवार की इस लड़की के परिवार में केवल माता पिता ही थे, पिता स्कूल के यूनिफॉर्म बेचा करते थे जिससे उनका गुजारा चलता था।

RG Kar Medical College and Hospital में 8 अगस्त को इस जूनियर डॉक्टर की नाईट शिफ्ट लगी हुई थी।

ड्यूटी करने के बाद रात करीब 2 बजे जब मरीजों का बर्डन थोड़ा कम हुआ तब निर्भया 2 ने सोचा कि थोड़ी देर सुस्ता लेती हूँ।

अब तारीख बदल चुकी थी, ये समय था 9 अगस्त के रात के 2 बजे का…

अक्सर ऐसा होता है कि नाईट शिफ्ट में लोग काम न होने पर थोड़ी देर के लिए कमर सीधी कर लेते है, क्योंकि रात का वक़्त ऐसा होता है कि पूरी रात जागना मुमकिन नही होता।

ये सोच कर पहले उस जूनियर डॉक्टर ने रात के 2 बजे अपने 4 अन्य कलीग के साथ मिल कर कैंटीन में खाना खाया फिर उसके बाद वो तीसरी मंजिल पर मौजूद सेमिनार हॉल में 2 से 3 के बीच थोड़ी देर आराम करने चली गयी।

अक्सर डॉक्टर्स या अन्य स्टाफ इस सेमिनार हॉल में ड्यूटी के दौरान थोड़ी देर आराम करने वहां जाते थे, इसके बाद सब अपने अपने काम मे व्यस्त हो गए।

सब लोग तब तक व्यस्त रहे जब तक 9 अगस्त की सुबह 8.30 बजे तक एक स्टाफ सेमिनार हॉल में नही घुसा।

वहाँ पर उसने जो देखा उसकी हवा खराब हो गयी, वो वहाँ से चीखते हुए बदहवास भागा।

वहां एक गद्दे पर इसी जूनियर की अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी, जिसके ऊपर के कपड़े अस्तव्यस्त और नीचे के भाग पर एक भी कपड़ा मौजूद नही था।

शरीर में ऐसा कोई हिस्सा नही था जिस पर जख्म न हों। आंखों, चेहरे और पूरे शरीर के एक एक हिस्से से खून रिस रहा था।

थोड़ी देर में शिनाख्त हो गयी कि ये PG के दुसरे वर्ष की स्टूडेंट व जूनियर डॉक्टर निर्भया 2 का शव है।

थोड़ी देर में ये बात आग की तरह फैल गयी, जिसने भी उस लड़की का शव देखा पहली ही नजर में अंदाजा लगा लिया कि ये सिर्फ मर्डर ही नही बल्कि बलात्कार का भी मामला है।

RG Kar Medical College and Hospital के सारे जूनियर डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ व बाकी लोग गुस्से में भर गए कि ये कैसी दरिंदगी है, यदि सरकारी अस्पताल में ही डॉक्टर्स सुरक्षित नहीं है तो बाकी कोई और कैसे सुरक्षित होगा।

यहाँ तक भी स्थिति नियंत्रण में थी पर इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विक्टिम की दोनों आंखों से खून रिस रहा था, मुँह से खून बह रहा था, प्राइवेट पार्ट्स से खून रिस रहा था, पेट जख्मी था, बायां पैर टूटा हुआ था, दोनों पैर 90 डिग्री के एंगेल पर खुले हुए थे जो कि बिना हड्डी टूटे इस प्रकार से खुलने मुमकिन नही थे, गर्दन टूटी हुई थी, दाहिना हाथ टूटा हुआ था, रिंग फिंगर टूटी हुई थी, ओंठ जख्मी थे खून रिस रहा था। बदन का शायद ही कोई हिस्सा हो जहाँ दरिंदगी नहीं हुई हो।

कोलकाता रेप केस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 5 खुलासे :

1) अबनॉर्मल सेक्सुअलिटी और जेनाइटल टॉर्चर के कारण ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया।

2) चिल्लाने से रोकने के लिए नाक-मुंह और गले को लगातार दबाया गया, गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया।

3) सिर को दीवार से सटा दिया गया, जिससे चिल्ला न सके, पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं।

4) इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा के शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए, दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।

5) चेहरे पर आरोपी के नाखूनों से बने खरोंच के निशान मिले, इससे पता चलता है कि पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

रिपोर्ट में आखिरी में था कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी।

आशंका जताई जा रही है कि गैंग रेप हुआ है। ऐसे में अब ये शोर उठने लगा है कि ये अकेले आदमी का काम नही है।

इसके बाद शुरू होता है लीपापोती का खेल। इस कॉलेज के अधिकारियों और तमाम बड़े लोगों ने पहले तो विक्टिम के परिजनों को ये बताया कि आपकी लड़की की तबियत खराब है आप जल्दी आ जाइये।

जब परिजन अस्पताल पहुँचते है तो पहले उनसे कहा जाता है कि उसकी तबियत खराब थी इस वजह से मौत हुई, उसके बाद कहा जाता है कि उसने आत्महत्या की।

3 घण्टे तक माता पिता को अपनी ही बेटी से मिलने नही दिया जाता है और आरोप तो यहाँ तक हैं कि शुरुआत में कोलकाता पुलिस द्वारा इस मामले में समझौता करने का दबाव भी बनाया जाता है।

जिसके बाद लोग भड़क उठे, काम काज ठप हो गया और बात अब CM तक पहुँच चुकी है, कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इस केस ने निर्भया की ही तरह सारे देश को हिलाकर रख दिया है।

इस घटना के बाद समूचे बंगाल में हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। एकदम स्वतःस्फूर्त तरीके से। वे ममता बनर्जी को संकेत दे रही हैं कि बस, अब बहुत हो गया। उनका संदेश एकदम स्पष्ट है।

वे न्याय का आह्वान कर रही हैं। वो न्याय जिसमें अभिव्यक्ति और आंदोलन की स्वतंत्रता, कानून के शासन, समानता और बहुत कुछ शामिल है। यह बहुत महत्वपूर्ण है।

यह 2011 से बंगाल में पोरिबोर्तन यानी बदलाव के नाम पर किए गए सभी अत्याचारों का संदर्भ देता है। यह वह बैनर है जिसके तहत ममता ने अपनी प्राथमिकताएं मां, माटी, मानुष – महिला, भूमि और जनता निर्धारित की हैं।

लोगों की जान बचाने के लिए वह उस रात on call ड्यूटी पर थी, लेकिन वह खुद को दरिंदो से बचाने में नाकाम रही।

उसके पिता ने उसे नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ पाया, उसकी Pelvic Bone (कूल्हे की हड्डी) टूटी हुई थी, हाथ-पैर विकृत थे और उसकी आंखों में चश्मे के टुकड़े टूटे हुए थे और लगातार खून बह रहा था। उन अंतिम क्षणों में उसकी दुर्दशा अकल्पनीय है।

उसके माता-पिता को अपराध स्थल पर पहुंचने के 3 घंटे बाद तक उसके शव से संपर्क करने से मना कर दिया गया।

प्रिंसिपल ने कहा कि वह मानसिक रोगी थी और सुसाइड कर ली है।उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अगले ही दिन उन्हें एक बड़े मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया।

सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद अस्पताल में रेनोवेशन का काम शुरू हुआ.

इस बिंदु पर अब यह केवल डॉक्टर का मामला नहीं रह गया है, यह सिर्फ अमानवीय है। हम साल-दर-साल अमानवीयता के निचले स्तरों पर जा रहे है।

मूर्ख वे थे, जिन्हें यह उम्मीद थी कि निर्भया मामले के बाद सुधार होंगे। 12 साल हो गये लेकिन कुछ भी नहीं बदला।

आख़िर कब तक? कब तक चलेगा ये सब? नारी के सम्मान में तो महाभारत और लंका दहन हो जाता था, मोमबत्तियां पकड़ना किसने सिखा दिया?

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html/feed 0 722
राहुल गांधी की होगी शादी, जानिए उनकी दुल्हन के बारे में https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html#respond Thu, 15 Aug 2024 10:24:51 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=719 Read more

]]>
Rahul Gandhi Marriage News in Hindi: राहुल गांधी की शादी का सवाल हमेशा चर्चा का विषय रहा है। उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग सभी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। इस ब्लॉग में हम राहुल गांधी की शादी के संभावित पहलुओं, उनके संबंधों और राजनीतिक दृष्टिकोण पर चर्चा करेंगे।

कब होगी राहुल गांधी की शादी?

राहुल गांधी ने खुद कहा है कि उनकी शादी जल्द होगी। यूपी के रायबरेली में भीड़ ने राहुल गांधी से पूछा कि वह शादी कब करेंगे? इस पर राहुल ने कहा कि वह अब जल्द ही शादी करेंगे. इस रैली में प्रियंका भी मौजूद थी, उनसे पूछा गया कि शादी कब कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बहुत जल्द करेंगे।” यह बयान उनकी शादी को लेकर बढ़ती उम्मीदों को और मजबूत करता है।

इस सवाल के पीछे कई कारण हैं। राहुल गांधी अब कांग्रेस के सांसद हैं और लोकसभा में नेता विपक्ष हैं। ऐसे में उनकी शादी न केवल व्यक्तिगत, बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

सियासी गलियारों में चर्चा

राहुल गांधी की शादी को लेकर सियासी गलियारों में कई चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी दुल्हन महाराष्ट्र से हो सकती है, और वे विधानसभा चुनाव के बाद शादी कर सकते हैं।

इस संदर्भ में, प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब देने के बाद से चर्चा तेज हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी की दुल्हन कौन होगी।

प्रणीति शिंदे: संभावित दुल्हन

एक नाम जो इस चर्चा में बार-बार आ रहा है, वह है प्रणीति शिंदे। महाराष्ट्र के सोलापुर से 3 बार की विधायक और मौजूदा सांसद प्रणीति शिंदे कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनी हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।

प्रणीति शिंदे ने पहले भी कई बार चुनावी मैदान में सफलता प्राप्त की है। उनके भाषण और राजनीतिक दृष्टिकोण उन्हें युवा नेताओं में एक अलग पहचान देते हैं।

प्रणीति का राजनीतिक सफर

प्रणीति शिंदे ने 2009, 2014 और 2019 में विधायक के रूप में सफलता पाई। अब, 2024 में वह सांसद बनी हैं। उनके भाषणों में तथ्य और आंकड़ों का उपयोग उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता बनाता है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी प्रणीति शिंदे राहुल गांधी के साथ नजर आई थीं। यह उनके करीबी संबंधों को दर्शाता है।

राहुल और प्रणीति के बीच संबंध

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे के बीच की निकटता ने लोगों के बीच विवाह की चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। जब प्रणीति शिंदे ने शपथ ली, तब राहुल गांधी के साथ उनके हाथ मिलाने की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

उनकी इस मुलाकात के बाद से यह चर्चा शुरू हुई कि क्या दोनों के बीच कुछ और भी चल रहा है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह सिर्फ एक दोस्ती है या कुछ और।

सियासी दांव और संभावनाएं

अगर राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे शादी करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव हो सकता है। इससे पार्टी की स्थिति महाराष्ट्र में और मजबूत हो सकती है।

प्रणीति शिंदे की शादी के बाद, वह न केवल राहुल गांधी की पत्नी बनेंगी, बल्कि एक ताकतवर नेता भी बन सकती हैं। यह कांग्रेस के लिए एक नया अध्याय हो सकता है।

समाज में प्रतिक्रिया

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की संभावित शादी पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस विषय पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस जोड़ी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

कुछ लोग इस विवाह को लेकर सकारात्मक हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक अफवाह मानते हैं। लेकिन यह चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।

राहुल गांधी की शादी का विषय न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि यह राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। प्रणीति शिंदे के साथ उनकी संभावित शादी पर चर्चा जारी है।

प्राप्त खबरों के अनुसार राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिर भी, लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि राहुल गांधी कब शादी करेंगे और क्या प्रणीति शिंदे उनकी जीवनसंगिनी बनेंगी। आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि यह जोड़ी सच में शादी कर सकती है? हमें अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html/feed 0 719
क्या हुआ जब इस सांसद ने अपने पति को ही बना लिया अपना बॉडीगार्ड https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html#respond Mon, 12 Aug 2024 14:18:48 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=715 Read more

]]>
एक सांसद पत्नी ने अपने ही कांस्टेबल पति को अपना पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर बना लिया है, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव के पति पुलिस कांस्टेबल हैं और उन्होंने अपने कांस्टेबल पति को अपना पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) नियुक्त करवा लिया है.

ऐसा शायद पहली बार ही है कि किसी सांसद ने अपने ही पति को अपना अंगरक्षक बनाया है।

सांसद संजना जाटव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे पति ही मेरी ताकत हैं, अब वे ड्यूटी के दौरान भी मेरे साथ रहेंगे। वह पहले भी मेरे साथ थे और अब भी मेरे साथ रहेंगे।

एक तरफ जहां आजकल समाज में ज्योति मौर्य जैसे खराब उदाहरण सामने आए हैं, वहीं इस खबर ने न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया है, बल्कि पति-पत्नी के गहरे रिश्ते को भी विस्तार दिया है।

कुछ भी हो यहां तो वही कहावत है ‘सईयां भए पहरेदार तो अब डर काहे का’

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html/feed 0 715
Vinesh Phogat के Olympic से बाहर होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर ये क्या-क्या लिख दिया? https://sanjayrajput.com/2024/08/vinesh-phogat-news-in-hindi.html https://sanjayrajput.com/2024/08/vinesh-phogat-news-in-hindi.html#respond Wed, 07 Aug 2024 16:31:28 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=686 Read more

]]>
vinesh phogat news in hindi: भारतीय रेसलर Vinesh Phogat पेरिस Olympic से बाहर हो गई हैं। बुधवार सुबह Vinesh का वजन उनकी तय कैटेगरी 50kg से 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद Olympic Association ने उन्हें फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया।

अब Vinesh Phogat बुधवार रात होने वाला 50 kg कैटेगरी की Women’s Wrestling का फाइनल नहीं खेल सकेंगी। उन्हें कोई मेडल भी नहीं मिलेगा। सबसे मुश्किल बात यह है कि इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती। Vinesh Phogat पहली बार 50 kg कैटेगरी में खेल रही थीं। इससे पहले वे 53kg में खेलती थीं।

अपने देश में हर बात में राजनीति करने वालों ने एक खेल को भी मज़ाक बना दिया. कल से meme चल रहे हैं, राजनीति की जा रही है. अरे भाई Vinesh Phogat Olympics गई है, अंतराष्ट्रीय प्लेटफार्म है, वहाँ तो एक होकर उसका समर्थन कर लेते. लेकिन नहीं, इन्हे तो अपनी राजनीतिक रोटियां सेकनी हैं, इन्हें TRP लेनी हैं, Twitter impression लेने हैं.

सोशल मीडिया पर लोग Meme ऐसे डाल रहे थे, जैसे Vinesh Phogat वहाँ बृजभूषण शरण सिंह से लड़ रही थी. कोई पूछ रहा था मोदी जी कैसे फोन करेंगे कैसे आँख मिलाएंगे. कोई कह रहा है दबदबा रहेगा, कोई जाट जाति के नाम पर Impression ले रहा है, कोई किसान के नाम पर. उधर महावीर फोगाट इसे तमाचा बता रहे थे.

Olympic से बाहर होने से पहले Vinesh Phogat के ताऊ द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट ने कहा था, ‘पहली फाइट में वर्ल्ड चैम्पियन युई सुसाकी को हराकर ही विनेश गोल्ड मेडल की दावेदार बन गई थी। इस बार पूरी उम्मीद है कि विनेश गोल्ड मेडल लेकर आएगी। विनेश ने जो कर के दिखाया है, यह बृजभूषण शरण सिंह के मुंह पर तमाचा है। बृजभूषण हराने के लिए पीछे लगा हुआ था, लेकिन विनेश की मेहनत रंग लाई है।’

इन सबके बीच लोग ये भूल गए कि यह कोई युद्ध नहीं है, खेल है, जो कहनी सुननी है, Vinesh Phogat जब medal जीत कर आती तब अपने देश में कर लेते, लेकिन नहीं. अब हो गई Disqualify अब क्या कहोगे?

कुछ नमूने कह रहे हैं इसमें भी मोदी का हाथ है. हाँ जी, मोदी ने फोन किया था Vinesh Phogat को, जिससे वो ख़ुशी से फूल गई और 100 gm वजन बढ़ गया. ना ना मोदी ने Weighing Machine ही हैक करवा दी थी, उसमें इजराइल की कंपनी का software लगवा दिया था, उससे 100 gm वजन बढ़ा दिया.

Vinesh Phogat के पेरिस Olympic से बाहर होने के बाद अपने देश में बहुत से लोग सोशल मीडिया पर ऐसे ही वाहियात टाइप के Logic दे रहे हैं. एक अच्छे खासे खेल का सत्यानाश करके रख दिया है ऐसे लोगों ने. अरे भाई हर बात में पॉलिटिक्स अच्छा नहीं लगता.

बता दें कि मंगलवार सुबह Vinesh Phogat का वजन 49.9 किलोग्राम था, यानि 50 किग्रा में हिस्सा लेने में कोई दिक्कत नहीं थी. मंगलवार को Vinesh Phogat ने Semifinal मुकाबला जीता.

मंगलवार रात Vinesh Phogat का वजन 52.7 किग्रा पाया गया. इसे कम करने के लिए Vinesh ने पूरी रात कोशिश की, कुछ खाना तो दूर पानी तक नहीं पिया. हेयर कट कराया, ब्लड दिया. Vinesh का वजन सुबह तक 2.6 किग्रा कम भी हुआ लेकिन वजन तय सीमा से फिर भी 100 ग्राम ऊपर रहा. ऐसे में वो Final से पहले Disqualify हो गईं.

अब सवाल उठता है जब वजन कम नहीं हो रहा था तो क्या चोट या तबीयत बिगड़ी दिखा देते तो Vinesh Phogat को Silver Medal मिल जाता?

जानिए इस पर नियम क्या कहते हैं?

Day 1, Day 2 दोनों दिन सुबह वजन देना ज़रूरी होता है, जैसे Vinesh Phogat के लिए मंगलवार और बुधवार.

Day 1 यानि मंगलवार रात तक इंजरी या तबीयत ख़राब होने से Vinesh Phogat नाम वापस ले लेतीं तो उन्हें Day 2 की सुबह यानि बुधवार को वजन देने की अनिवार्यता नहीं रहती. ऐसी स्थिति में Vinesh Phogat को Silver Medal पक्का मिल जाता.

क्योंकि Day 1 पर ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई इसलिए Day 2 पर वजन देना अनिवार्य हो गया. अगर Day 2 सुबह इंजरी जैसी सूचना दी भी जाती तो भी वजन अनिवार्य होता और आपके पिछले सारे स्कोर या जीता मेडल शून्य मान आपको सभी प्रतिस्पर्धियों में आख़िरी रैंकिंग दी जाती.

ऐसे में इन दो सवालों के जवाब जानना बहुत ज़रूरी है :

सवाल नंबर 1

मंगलवार सुबह Vinesh Phogat का वजन 49.9 किग्रा था तो रात तक 2.8 किग्रा बढ़ कर 52.7 किग्रा कैसे हुआ? कौन था इसके लिए ज़िम्मेदार?

सवाल नंबर 2

अगर मंगलवार रात तक 2.7 किग्रा वजन बढ़ गया था तो उसी दिन इंजरी या अन्य कोई कारण बता नाम वापस क्यों नहीं लिया? ऐसे में Silver Medal तो पक्का होता.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vinesh Phogat का सामान्य वजन 57 किग्रा के पास रहता है, स्पर्धा के दिनों के लिए वो इसे तय वजन तक ले आती हैं, पहले वो 53 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेती थीं लेकिन Paris Olympic के लिए 50 किग्रा वर्ग के लिए तैयारी की.

खेलों की दुनिया सोशल मीडिया, आंदोलन और राजनीति से नहीं चलती, वह नियम कायदों से चलती है. यह ओलंपिक है, इसमें नियम सभी खिलाड़ियों के लिए एक समान है. खेल को खेल नियम ही भव्य व उत्तम बनाता है. खेल और खेल के नियमों का सम्मान करें.

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/vinesh-phogat-news-in-hindi.html/feed 0 686
लखीमपुर खीरी में छुट्टा पशुओं के विवाद में 2 की हत्या https://sanjayrajput.com/2024/08/lakhimpur-kheri-double-murder.html https://sanjayrajput.com/2024/08/lakhimpur-kheri-double-murder.html#respond Mon, 05 Aug 2024 12:15:45 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=658 Read more

]]>
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। भीरा थाना क्षेत्र के देवरिया रणा गांव में शुक्रवार की रात घर में छुट्टा जानवर घुसने से नाराज दबंगों ने दो युवकों की पीट- पीटकर हत्या कर दी।

रामजीत, गुड्डू, विनीत, कौशल, रामदेव, अमन, लोकेंद्र और सोनी सिंह द्वारा गांव के छुट्टा पशुओं को भगाया जा रहा था। तो दूसरे पक्ष के संतराम, सुशील राजकुमार सौरभ अशोक मायाराम और रामगोपाल ने इसका विरोध जताते हुए कहा छुट्टा पशुओं को हमारे तरफ क्यो भागा रहे हो, इस बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हो गया।

विवाद में 1. रामजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह 2. गुड्डू सिंह पुत्र रामदेव सिंह 3.विनीत सिंह पुत्र सोनू सिंह 4.कौशलेंद्र पुत्र रंजीत सिंह 5.रामदेव सिंह पुत्र चंद्रमा 6.अमन सिंह पुत्र बृजेश सिंह 7.लोकेंद्र प्रताप पुत्र रंजीत सिंह भू 8.सोनी सिंह पत्नी सोनू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें बिजुआ सरकारी अस्पताल ले जाया गया वहां से इन्हे लखीमपुर मुख्यालय रेफर किया गया। गंभीर हालत में लखीमपुर से लखनऊ भेजे गए गुड्डू सिंह पुत्र रामदेव सिंह और राम जीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह की इलाज के दौरान केजीएमयू में मौत हो गई है।

Lakhimpur Kheri double murder

आपसी संघर्ष में दो लोगों की मौत के बाद मामला धीरे-धीरे जातीय रंग लेने लगा है। घटना में दोनों मृतकों के क्षत्रिय होने के चलते करणी सेना अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ गांव में डेरा डाल दिया है।

Lakhimpur Kheri double murder case 3 aug

दो लोगों की मौत के बाद क्षत्रिय बहुल गांव में दूसरे पक्ष के लोग दहशत में आकर पलायन कर गए हैं। करणी सेना के पदाधिकारी सुबह से ही उग्र हैं और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। गांव में तनाव का माहौल है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया और शवों के गांव पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा किया, जिसे प्रशासन ने समझा-बुझा कर शांत कराया।

Lakhimpur Kheri double murder case

आईजी प्रशांत कुमार के जाने के बाद मृतक के परिजनों ने भीरा-पलिया हाईवे जाम कर दिया और भीरा थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे को हटाने की मांग तेज कर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साथ थानों की पुलिस और पीएसी की कंपनी को गांव में तैनात कर दिया है। एहतियात बरतते हुए दूसरे पक्ष के लोगों के घरों की सुरक्षा में भी पुलिस और पीएसी तैनात है।

दो पक्षों में पशुओं को भगाने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट हुई एक पक्ष के दो लोगों की लखनऊ में मौत हुई है। घायल भी लोग हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया परिजनों की तहरीर पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

-गणेश प्रसाद साहा, एसपी लखीमपुर खीरी

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/lakhimpur-kheri-double-murder.html/feed 0 658
अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इंटरनेशनल सोतोकान कराटे डू-क्योकाई गोरखपुर के बच्चों का शानदार प्रदर्शन https://sanjayrajput.com/2024/07/gorakhpur-players-won-medals-in-international-karate-championship.html https://sanjayrajput.com/2024/07/gorakhpur-players-won-medals-in-international-karate-championship.html#respond Wed, 31 Jul 2024 06:39:21 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=646 Read more

]]>
अंतर्राष्ट्रीय ओपेन कराटे चैंपियनशिप 26, 27, 28 जुलाई को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मलेशिया, सऊदी अरब, ईरान आदि देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

इस प्रतियोगिता में गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत गोला तथा नगर पंचायत बांसगांव के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, जिनका प्रशिक्षण केंद्र इंटरनेशनल सोतोकान कराटे डू-क्योकाई (ISKK) गोरखपुर है।

गोरखपुर के खिलाड़ियों ने कराटे खेल का शानदार प्रदर्शन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल करते हुए पदकों पर कब्जा किया, जिसमें सीनियर कैटेगरी में आदित्य सिंह तथा शिवांश सिंह ने गोल्ड मेडल, आयुष कुमार सिंह तथा जितेंद्र कुमार ने सिल्वर मेडल, रतन कुमार, आबिद हुसैन, अनमोल राव, सतीश कुमार मौर्य, विशाल भारती तथा मंगेश कुमार ने ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। साथ ही जूनियर कैटेगरी में 11 वर्ष में उदित विश्वकर्मा ने सिल्वर मेडल तथा राज कपूर ने ब्रांच मेडल पर कब्जा किया।

अंतरराष्ट्रीय कराटे के अध्यक्ष प्रेमजीत सेन की अध्यक्षता में और इंटरनेशनल सोतोकान कराटे डू- क्योंकाई (आईएसकेके) के महासचिव तथा राष्ट्रीय कराटे जज तथा राष्ट्रीय कराटे कोच दीपक शाही जो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा खेलकूद प्रकोष्ठ गोरखपुर के जिलाध्यक्ष भी हैं, उनकी देखरेख में यह अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई।

साथ ही कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष आरसी कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया, कराटे एसोसिएशन ऑफ बंगाल, केएबीके अध्यक्ष और ए ग्रेड के जज और रेफरी एशियन कराटे फेडरेशन और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन की देखरेख में यह अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/gorakhpur-players-won-medals-in-international-karate-championship.html/feed 0 646
GDA Gorakhpur का खेल: 25 साल पुराने हजारों मकानों को कर दिया अवैध घोषित, खौफ में निवासी https://sanjayrajput.com/2024/07/gda-gorakhpur-mahayojna-2031.html https://sanjayrajput.com/2024/07/gda-gorakhpur-mahayojna-2031.html#respond Tue, 30 Jul 2024 06:22:41 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=639 Read more

]]>
-GDA Gorakhpur ने अपनी महायोजना-2031 में नए बसे मोहल्लों को घोषित किया आवासीय, 25 साल पुरानी कालोनियों को दिखाया हरित क्षेत्र 

-GDA Gorakhpur के गलत फैसले से भूतपूर्व सैनिकों के हजारों मकान अवैध घोषित

-बने हैं 10 हजार से अधिक मकान फिर भी जीडीए की महायोजना-2031 में यहां का लैंड यूज आवासीय नहीं

GDA Gorakhpur Mahayojna 2031: सीएम सिटी गोरखपुर के वार्ड संख्या 7 महादेव झारखंडी टुकड़ा नं. 2 के मोहल्लों आदर्श नगर, गैस गोदाम रोड, प्रज्ञा पुरम, वसुंधरा नगर, साई धाम नगर, सरवन नगर, स्वर्ण सिटी सहित तमाम कॉलोनी जिनका महायोजना-2031 में जीडीए ने लैंड यूज आवासीय के स्थान पर ग्रीन लैंड घोषित कर दिया था, जिसे लेकर स्थानीय लोग बहुत डरे हुए हैं। लोगों को जिंदगी भर की पूंजी लगाकर बने अपने आशियाने को तोड़े जाने का डर चैन से जीने नहीं दे रहा।

इसी सिलसिले में विगत 11 मार्च को स्थानीय लोगों ने सदर सांसद और जीडीए वीसी से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराया था, जिसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 4 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय नागरिक बहुत अक्रोशित हैं।

Screenshot 20240730 112556 Drive Screenshot 20240730 112612 Drive

बता दें कि जीडीए की महायोजना 2031 में महादेव झारखंडी टुकड़ा नं.2 के 25 साल पुराने दर्जनों मोहल्लों के आवासीय क्षेत्र को ग्रीन बेल्ट घोषित किए जाने का विरोध दर्ज करने पर विगत मार्च में जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा स्थानीय लोगों को बुलाकर उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एक से दो दिनों के अंदर वे स्वयं महादेव झारखंडी टुकड़ा नं 2 के संबंधित मोहल्लों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप देंगे। लेकिन 4 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जीडीए ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया।

गौरतलब है कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नं 2 के इन मोहल्लों में लगभग 10 हजार से अधिक मकान भी बन चुके हैं जिनमें अधिकतर मकान 25-30 साल पुराने हैं। उसके बाद भी जीडीए ने महायोजना 2031 में यहां का लैंड यूज आवासीय न करते हुए इसे ग्रीन लैंड घोषित कर दिया है। जबकि महायोजना 2031 में जहां ताल कंदरा है, कुछ भी नहीं बना है वहां का लैंड यूज जीडीए द्वारा आवासीय कर दिया गया है। इसी को लेकर यहां के स्थानीय नागरिक विरोध कर रहे हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने 1200 आपत्तियां भी दर्ज कराई थी।

इसी के चलते स्थानीय लोगों ने विगत 11 मार्च को बड़ी संख्या में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला और जीडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन भी दिया था लेकिन आज 4 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जीडीए ने कोई पहल नहीं की है। जबकि स्थानीय लोग जीडीए द्वारा अपने मकानों के अवैध घोषित किए जाने के कारण बहुत डरे हुए हैं।

बता दें कि गोरखपुर एम्स से सटे इन मोहल्लों में अधिकतर भूतपूर्व सैनिक मकान बनाकर रहते हैं। यहां के अधिकतर मकान वर्ष 1998 से 2000 के बीच ही बन गए थे लेकिन जीडीए ने किस मापदंड के आधार पर इतनी पुरानी कॉलोनियों को अपनी महायोजना 2031 में आवासीय की जगह ग्रीन बेल्ट (हरित क्षेत्र) घोषित कर दिया है ये बात समझ से परे है।

जीडीए द्वारा उनके मोहल्लों को ग्रीन बेल्ट घोषित किए जाने से अक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना है कि लगता है ये सौतेला व्यवहार नए विकसित हो रहे इलाकों में प्लाटिंग करा चुके भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।

इस संबंध में जीडीए गोरखपुर के उपाध्यक्ष (वीसी) आनंद वर्धन का कहना है कि-

Gda vc anand vardhan

“मामला संज्ञान में है। महायोजना-2031 में शामिल करने का प्रयास किया गया था पर कुछ तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया। यहां राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।”

कारण चाहे जो भी हो लेकिन जीडीए के इस एक फैसले से अपनी जिंदगी भर की कमाई लगाकर बना लोगों का आशियाना एक ही झटके में अवैध निर्माण घोषित हो चुका है जिसके तोड़े जाने का डर स्थानीय लोगों को चैन से जीने नहीं दे रहा है।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/gda-gorakhpur-mahayojna-2031.html/feed 0 639
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला https://sanjayrajput.com/2024/07/up-police-constable-re-exam-2023.html https://sanjayrajput.com/2024/07/up-police-constable-re-exam-2023.html#respond Sat, 27 Jul 2024 17:34:09 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=606 Read more

]]>
उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Police Constable Re-exam को लेकर एक बड़ा एलान किया है, जिससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। 

यूपी सरकार ने एलान किया है कि अगस्त में दोबारा आयोजित होने वाली UP Police Constable Re-exam – 2023 के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की निःशुल्क बस सेवा की सुविधा रहेगी।

बस से यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र की अतिरिक्त दो प्रतियों को डाउनलोड करना होगा जिसमें से एक प्रति परीक्षा केन्द्र के जनपद तक की यात्रा एवं दूसरी प्रति परीक्षा उपरान्त अपने जनपद तक की यात्रा के लिए बस कंडक्टर को प्रस्तुत करना होगा। जिससे अभ्यर्थी सुविधापूर्वक परीक्षा केन्द्र तक पहुंच सकें।

बता दें कि एक बार परीक्षा निरस्त होने के बाद दोबारा परीक्षा आयोजित होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक आने जाने में अतिरिक्त खर्च न वहन करना पड़े इसलिए सरकार द्वारा ये अहम फैसला लिया गया है।

UP Police Constable Re-exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस कॉन्सटेबल के री-एगजाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 23,24,25 अगस्त और 30,31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का फैसला लिया गया है. बता दें कि यह परीक्षा धांधली के आरोपों के चलते पहले निरस्त की जा चुकी है.

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/up-police-constable-re-exam-2023.html/feed 0 606
सपा ने केशव मौर्य को कहा कुकर्मी, पापी, भ्रष्टाचारी, चोट्टा, निर्लज्ज फिर… https://sanjayrajput.com/2024/07/keshav-maurya-akhilesh-yadav.html https://sanjayrajput.com/2024/07/keshav-maurya-akhilesh-yadav.html#respond Sat, 27 Jul 2024 06:53:26 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=593 Read more

]]>
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुबह अपने एक्स @kpmaurya1 पर अखिलेश यादव को ट्वीट करके कहा-

कांग्रेस के मोहरा सपा मुखिया श्री @yadavakhilesh जी 2027 में पराजय सुनिश्चित देख अनाप-शनाप बयानबाज़ी कर रहे हैं।

जनता से झूठ बोल कर 2024 में मिली सफलता से वह ग़ुब्बारे की तरह फूल गए, उन्हें 2014/17/19/22 में सपा की पराजय याद रखना चाहिए।

2027 में 2017 दोहरायेंगे।

देखें यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का ट्वीट-

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1817051851994575148?t=Tk90AfDyyAv1xq9uFBv6Jg&s=19

इसके जवाब में सपा के मीडिया सेल के एक्स हैंडल @MediaCellSP से जो जवाब आया वो बेहद अभद्र था और उसमें केशव मौर्य के लिए बहुत ही अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।

पढ़िए…

तुम अपना देखो @kpmaurya1

दिल्ली वाले तुम्हारी बैटरी चार्ज करके तुम्हें लखनऊ वापिस भेज देते हैं, तुम्हारा गुब्बारा फूल जाता है जिसमें लखनऊ में बैठे बाबा पिन लगाकर फोड़ देते हैं, 7 साल से खटारा स्टूल की सवारी कर रहे हो ,बेइज्जती सहने की भी एक सीमा होती है, तुम तो उस सीमा को पार करके भी खीखी खीखी करके खिसिया रहे हो, लाज शर्म स्वाभिमान सब तुम्हारा जूतों तले रौंद दिया गया है, और इसके जिम्मेदार तुम खुद हो, तुम्हारा जरा सा भी जनाधार होता और पिछड़ों दलितों के लिए तुमने ईमानदारी से काम किया होता तो 2 टके की तुम्हारी इज्जत भी होती, लेकिन तुमने सत्ता पाकर सिर्फ अहंकार किया और जमकर भ्रष्टाचार किया और सिर्फ अपना पेट भरा जिसके कारण तुम्हारे क्षेत्र के लोगों ने तुम्हें चोट्टा चोट्टा कहकर ना सिर्फ दौड़ाया बल्कि बुरी तरह से तुम्हें चुनाव भी हराया, तुम्हारे गृहमंडल की सीटें भाजपा बुरी तरह से हारी, पूरे कौशांबी जनपद की सारी सीटें भाजपा 2022 में हारी क्योंकि तुम्हारे कुकर्म थे, ऐसे कुकर्मियों पापियों भ्रष्टाचारियों और स्वार्थियो के लिए ना दल में दाल गलती है ना समाज में इज्जत होती है

अपनी 2 कौड़ी की इज्जत लेकर दिल्ली से लखनऊ, लखनऊ से दिल्ली के चक्कर काटो बस, निर्लज्ज कहीं का बेशर्म इंसान

देखें सपा मीडिया सेल के एक्स हैंडल @MediaCellSP से किया गया ट्वीट-

https://twitter.com/MediaCellSP/status/1817076294409941389?t=sQhk4ZK2wTWEyXZJi1y48g&s=19

 

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/keshav-maurya-akhilesh-yadav.html/feed 0 593
सीतापुर में पैदा हुआ अद्भुत बच्चा, देखें तस्वीर https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html#respond Mon, 22 Jul 2024 12:04:05 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=553 Read more

]]>
यूपी के सीतापुर जिले में एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के चार पैर, चार हाथ समेत संपूर्ण दूसरा शरीर एक में ही चिपका हुआ है।

गौरतलब है कि महिला ने अस्पताल के बाहर ही इस बच्चे को जन्म दिया है। क्योंकि अस्पताल में एक नर्स के सिवा कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

इससे भी हैरानी की बात ये है कि जन्म के काफी देर तक यह नवजात बच्चा बाहर ही पड़ा रहा।

जब इस विचित्र बालक को देखने के लिए भीड़ इकट्ठी होने लगी और लोगों द्वारा फोटो खींची जाने लगी तब जाकर अस्पताल में हड़कंप मचा।

बताया जा रहा है कि इस बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर लोग इस विचित्र बच्चे की फोटो और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।

देखें इस विचित्र बच्चे की असली तस्वीर-

Sitapur kid

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html/feed 0 553
पीएम आवास योजना की किश्त मिलते ही बेवफा हुईं पत्नियां, प्रेमी संग फरार https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%ae.html https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%ae.html#respond Sat, 06 Jul 2024 15:01:00 +0000 Read more

]]>

Mahrajganj news in hindi: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त लेने के बाद 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गईं। मामले का खुलासा तब हुआ जब इन महिलाओं के पतियों ने प्रशासन से शिकायत की।
मामला महराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक का है। निचलौल ब्लॉक के 9 गांव की 11 महिलाएं पीएम आवास योजना की पहली किश्त लेने के बाद ही अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गईं। 
इसका खुलासा तब हुआ जब इन महिलाओं के पति पुलिस के पास पहुंचे और दूसरी किस्त पर रोक लगने की मांग की। वहीं पत्नियों के भाग जाने से परेशान पतियों के सामने दो समस्याएं खड़ी हो गई हैं। 
एक अभी तक निर्माण कार्य शुरू न कराए जाने से जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से उन्हें नोटिस भेजा जा सकता है। दूसरी समस्‍या विभाग द्वारा रिकवरी किए जाने का खौफ पैदा हो गया है। वहीं अब पीड़ित पति समझ नहीं पा रहे कि आखिर वह करें तो क्या करें। सभी पीड़ित पतियों ने जिला प्रशासन से दूसरी किश्त खाते में न भेजे जाने की गुहार लगाई है।
बता दें कि ये कोई नई बात नहीं है।इससे पहले भी बाराबंकी जिले में नगर पंचायत बेलहरा, बंकी, जैदपुर और सिद्धौर की चार महिला लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास की पहली किस्त भेजी गई थी। पीएम आवास की पहली किश्त के पचास हजार रुपये लेकर यह चारों महिलाएं अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गईं थी। 
नगर पंचायत फतेहपुर की भी दो महिलाएं पीएम आवास योजना की लाभार्थी थीं। इनको पहली किश्त मिली और यह दोनों महिला लाभार्थी भी पतियों को छोड़कर प्रेमी के साथ एक महीने पहले फरार हो गईं थीं।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%86%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%ae.html/feed 0 15