News – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com सच की ताकत Thu, 22 Aug 2024 09:12:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://sanjayrajput.com/wp-content/uploads/2024/07/cropped-91-98392-81815-20231027_230113.jpg News – SanjayRajput.com https://sanjayrajput.com 32 32 235187837 क्या अमेरिका रच रहा है मोदी सरकार को गिराने की साजिश? https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html#respond Thu, 22 Aug 2024 09:10:04 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=733 Read more

]]>
russia sputnik media report reveals major conspiracy by america to topple pm modi government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में जाने जाते हैं। माना जाता है कि दुनिया के अधिकांश देश मोदी की बात सुनते हैं। भारत किसी भी विदेशी ताकत के आगे नहीं झुकता है। रूस से तेल खरीदने सहित भारत की कई विदेश नीतियां, विरोध के बावजूद, अमेरिका समेत कई देशों की नाराजगी का कारण बनी हैं। 

अब यह बात सामने आई है कि मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA पर्दे के पीछे से बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है।

रूस के सरकारी मीडिया स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि CIA, आंध्र प्रदेश के बैप्टिस्ट चर्च और विपक्षी नेताओं के संपर्क में है और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मदद से मोदी सरकार को गिराने की एक बड़ी साजिश रच रही है।

स्पूतनिक मीडिया की इस रिपोर्ट ने हंगामा मचा दिया है। इससे पहले बांग्लादेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप भी अमेरिका पर लग चुका है। अब स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में भाजपा सरकार को गिराने की अमेरिकी साजिश का दावा किया है।

रिपोर्ट में इसके समर्थन में कुछ घटनाओं का उल्लेख किया गया है। रूसी मीडिया ने अमेरिकी राजदूत और कुछ अधिकारियों द्वारा बार-बार भारत के विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करने पर चिंता व्यक्त की है।

रूसी मीडिया के अनुसार, जल्द ही मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) जो विपक्षी नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है, ने कुछ नेताओं से मुलाकात की है और बातचीत की है। अमेरिकी महावाणिज्यदूत जेनिफर लार्सन ने हाल ही में हैदराबाद में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से मुलाकात की थी। इससे पहले वह मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से भी मिली थीं। इतना ही नहीं उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से भी मुलाकात की थी।

रूसी मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इन सभी घटनाओं का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लार्सन हैदराबाद में अमेरिकी मिशन संस्था का नेतृत्व कर रही हैं और इस संस्था के जरिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी, सीआईए बैप्टिस्ट चर्च की मदद लेने की कोशिश कर रही है।

स्पूतनिक की रिपोर्ट में कहा गया है कि CIA विपक्ष के कुछ नेताओं के साथ लगातार संपर्क में है और मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास पैदा करने के लिए परिस्थितियाँ पैदा करने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीआईए का पहला लक्ष्य चंद्रबाबू नायडू की मदद से उनका समर्थन वापस पाना है। बैप्टिस्ट चर्च के जरिए नायडू को अपने पाले में लाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर नायडू समर्थन वापस लेने से हिचकिचाते हैं तो विपक्ष को इसके लिए अनुकूल माहौल बनाने का निर्देश दिया गया है। रूसी मीडिया ने कहा है कि अमेरिकी महावाणिज्यदूत और राजनयिकों द्वारा विपक्षी नेताओं से मुलाकात चिंता का विषय है।

रूस का कहना है कि मोदी विरोधी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया हस्तियों, उद्योगपतियों और कलाकारों समेत कई लोगों को इस अभियान के लिए व्यवस्थित तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।

रूस के स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जुलाई 2024 में, अमेरिकी दूतावास ने भारत में इन्फ्लुएंस टू इम्पैक्ट (प्रभाव डालने के लिए प्रभाव) नामक एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी को आमंत्रित किया गया था, जो कांग्रेस के प्रचारकों को बढ़ावा देते हैं और यूट्यूब के माध्यम से आधे सच फैलाकर मोदी सरकार के खिलाफ काम करते हैं।

स्पूतनिक ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में रहकर हिंदू त्योहारों, रीति रिवाजों और देवी, देवताओं के खिलाफ बोलने वाले और भारत विरोधी रुख रखने वाले आरजे सैयमा को अमेरिकी दूतावास ने समानता के राजदूत का खिताब देकर सम्मानित किया था। स्पूतनिक का कहना है कि यह सब भारत के लोगों को मोदी सरकार के खिलाफ भड़काने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/russia-sputnik-media-report-reveals-major-conspiracy-by-america-to-topple-pm-modi-government.html/feed 0 733
Kolkata Doctor Rape Case: निर्भया कांड के 12 साल बाद भी कुछ नहीं बदला https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html#respond Fri, 16 Aug 2024 12:02:02 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=722 Read more

]]>
Kolkata doctor rape case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस में सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बीते गुरुवार को लेडी डॉक्टर के माता-पिता से मुलाकात की। इसके साथ ही सीबीआई ने आरजी मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों को पूछताछ के लिए तलब किया है। वहीं बुधवार की रात हॉस्पिटल में हुई तोड़फोड़ मामले को लेकर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल एसोसिएशन ने लेडी डॉक्टर के साथ ही हुई घटना को देखते हुए शनिवार को पूरे देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG Kar Medical College and Hospital में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद नृशंस हत्या से देश उबल रहा है।

138 साल पुराने इस सरकारी हॉस्पिटल में 8 और 9 अगस्त के बीच की रात में हैवानियत का वो नंगा नाच हुआ कि सुनने वालों की रूह कांप जाए।

31 साल की जूनियर ट्रेनी डॉक्टर निर्भया 2 PG की 2nd Year की स्टूडेंट थी और बहुत जल्द डॉक्टर बनने वाली थी।

गरीब परिवार की इस लड़की के परिवार में केवल माता पिता ही थे, पिता स्कूल के यूनिफॉर्म बेचा करते थे जिससे उनका गुजारा चलता था।

RG Kar Medical College and Hospital में 8 अगस्त को इस जूनियर डॉक्टर की नाईट शिफ्ट लगी हुई थी।

ड्यूटी करने के बाद रात करीब 2 बजे जब मरीजों का बर्डन थोड़ा कम हुआ तब निर्भया 2 ने सोचा कि थोड़ी देर सुस्ता लेती हूँ।

अब तारीख बदल चुकी थी, ये समय था 9 अगस्त के रात के 2 बजे का…

अक्सर ऐसा होता है कि नाईट शिफ्ट में लोग काम न होने पर थोड़ी देर के लिए कमर सीधी कर लेते है, क्योंकि रात का वक़्त ऐसा होता है कि पूरी रात जागना मुमकिन नही होता।

ये सोच कर पहले उस जूनियर डॉक्टर ने रात के 2 बजे अपने 4 अन्य कलीग के साथ मिल कर कैंटीन में खाना खाया फिर उसके बाद वो तीसरी मंजिल पर मौजूद सेमिनार हॉल में 2 से 3 के बीच थोड़ी देर आराम करने चली गयी।

अक्सर डॉक्टर्स या अन्य स्टाफ इस सेमिनार हॉल में ड्यूटी के दौरान थोड़ी देर आराम करने वहां जाते थे, इसके बाद सब अपने अपने काम मे व्यस्त हो गए।

सब लोग तब तक व्यस्त रहे जब तक 9 अगस्त की सुबह 8.30 बजे तक एक स्टाफ सेमिनार हॉल में नही घुसा।

वहाँ पर उसने जो देखा उसकी हवा खराब हो गयी, वो वहाँ से चीखते हुए बदहवास भागा।

वहां एक गद्दे पर इसी जूनियर की अर्धनग्न लाश पड़ी हुई थी, जिसके ऊपर के कपड़े अस्तव्यस्त और नीचे के भाग पर एक भी कपड़ा मौजूद नही था।

शरीर में ऐसा कोई हिस्सा नही था जिस पर जख्म न हों। आंखों, चेहरे और पूरे शरीर के एक एक हिस्से से खून रिस रहा था।

थोड़ी देर में शिनाख्त हो गयी कि ये PG के दुसरे वर्ष की स्टूडेंट व जूनियर डॉक्टर निर्भया 2 का शव है।

थोड़ी देर में ये बात आग की तरह फैल गयी, जिसने भी उस लड़की का शव देखा पहली ही नजर में अंदाजा लगा लिया कि ये सिर्फ मर्डर ही नही बल्कि बलात्कार का भी मामला है।

RG Kar Medical College and Hospital के सारे जूनियर डॉक्टर्स, नर्स, स्टाफ व बाकी लोग गुस्से में भर गए कि ये कैसी दरिंदगी है, यदि सरकारी अस्पताल में ही डॉक्टर्स सुरक्षित नहीं है तो बाकी कोई और कैसे सुरक्षित होगा।

यहाँ तक भी स्थिति नियंत्रण में थी पर इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक विक्टिम की दोनों आंखों से खून रिस रहा था, मुँह से खून बह रहा था, प्राइवेट पार्ट्स से खून रिस रहा था, पेट जख्मी था, बायां पैर टूटा हुआ था, दोनों पैर 90 डिग्री के एंगेल पर खुले हुए थे जो कि बिना हड्डी टूटे इस प्रकार से खुलने मुमकिन नही थे, गर्दन टूटी हुई थी, दाहिना हाथ टूटा हुआ था, रिंग फिंगर टूटी हुई थी, ओंठ जख्मी थे खून रिस रहा था। बदन का शायद ही कोई हिस्सा हो जहाँ दरिंदगी नहीं हुई हो।

कोलकाता रेप केस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 5 खुलासे :

1) अबनॉर्मल सेक्सुअलिटी और जेनाइटल टॉर्चर के कारण ट्रेनी डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट्स पर गहरा घाव पाया गया।

2) चिल्लाने से रोकने के लिए नाक-मुंह और गले को लगातार दबाया गया, गला घोंटने से थायराइड कार्टिलेज टूट गया।

3) सिर को दीवार से सटा दिया गया, जिससे चिल्ला न सके, पेट, होंठ, उंगलियों और बाएं पैर पर चोटें पाई गईं।

4) इतनी जोर से हमला किया कि चश्मा के शीशे के टुकड़े उनकी आंखों में घुस गए, दोनों आंखों, मुंह और प्राइवेट पार्ट्स से खून बह रहा था।

5) चेहरे पर आरोपी के नाखूनों से बने खरोंच के निशान मिले, इससे पता चलता है कि पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

रिपोर्ट में आखिरी में था कि गला घोंट कर उसकी हत्या की गई थी।

आशंका जताई जा रही है कि गैंग रेप हुआ है। ऐसे में अब ये शोर उठने लगा है कि ये अकेले आदमी का काम नही है।

इसके बाद शुरू होता है लीपापोती का खेल। इस कॉलेज के अधिकारियों और तमाम बड़े लोगों ने पहले तो विक्टिम के परिजनों को ये बताया कि आपकी लड़की की तबियत खराब है आप जल्दी आ जाइये।

जब परिजन अस्पताल पहुँचते है तो पहले उनसे कहा जाता है कि उसकी तबियत खराब थी इस वजह से मौत हुई, उसके बाद कहा जाता है कि उसने आत्महत्या की।

3 घण्टे तक माता पिता को अपनी ही बेटी से मिलने नही दिया जाता है और आरोप तो यहाँ तक हैं कि शुरुआत में कोलकाता पुलिस द्वारा इस मामले में समझौता करने का दबाव भी बनाया जाता है।

जिसके बाद लोग भड़क उठे, काम काज ठप हो गया और बात अब CM तक पहुँच चुकी है, कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इस केस ने निर्भया की ही तरह सारे देश को हिलाकर रख दिया है।

इस घटना के बाद समूचे बंगाल में हजारों की संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं। एकदम स्वतःस्फूर्त तरीके से। वे ममता बनर्जी को संकेत दे रही हैं कि बस, अब बहुत हो गया। उनका संदेश एकदम स्पष्ट है।

वे न्याय का आह्वान कर रही हैं। वो न्याय जिसमें अभिव्यक्ति और आंदोलन की स्वतंत्रता, कानून के शासन, समानता और बहुत कुछ शामिल है। यह बहुत महत्वपूर्ण है।

यह 2011 से बंगाल में पोरिबोर्तन यानी बदलाव के नाम पर किए गए सभी अत्याचारों का संदर्भ देता है। यह वह बैनर है जिसके तहत ममता ने अपनी प्राथमिकताएं मां, माटी, मानुष – महिला, भूमि और जनता निर्धारित की हैं।

लोगों की जान बचाने के लिए वह उस रात on call ड्यूटी पर थी, लेकिन वह खुद को दरिंदो से बचाने में नाकाम रही।

उसके पिता ने उसे नग्न अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ पाया, उसकी Pelvic Bone (कूल्हे की हड्डी) टूटी हुई थी, हाथ-पैर विकृत थे और उसकी आंखों में चश्मे के टुकड़े टूटे हुए थे और लगातार खून बह रहा था। उन अंतिम क्षणों में उसकी दुर्दशा अकल्पनीय है।

उसके माता-पिता को अपराध स्थल पर पहुंचने के 3 घंटे बाद तक उसके शव से संपर्क करने से मना कर दिया गया।

प्रिंसिपल ने कहा कि वह मानसिक रोगी थी और सुसाइड कर ली है।उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अगले ही दिन उन्हें एक बड़े मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया।

सीबीआई को ट्रांसफर होने के बाद अस्पताल में रेनोवेशन का काम शुरू हुआ.

इस बिंदु पर अब यह केवल डॉक्टर का मामला नहीं रह गया है, यह सिर्फ अमानवीय है। हम साल-दर-साल अमानवीयता के निचले स्तरों पर जा रहे है।

मूर्ख वे थे, जिन्हें यह उम्मीद थी कि निर्भया मामले के बाद सुधार होंगे। 12 साल हो गये लेकिन कुछ भी नहीं बदला।

आख़िर कब तक? कब तक चलेगा ये सब? नारी के सम्मान में तो महाभारत और लंका दहन हो जाता था, मोमबत्तियां पकड़ना किसने सिखा दिया?

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/kolkata-doctor-rape-case.html/feed 0 722
राहुल गांधी की होगी शादी, जानिए उनकी दुल्हन के बारे में https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html#respond Thu, 15 Aug 2024 10:24:51 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=719 Read more

]]>
Rahul Gandhi Marriage News in Hindi: राहुल गांधी की शादी का सवाल हमेशा चर्चा का विषय रहा है। उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग सभी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं। इस ब्लॉग में हम राहुल गांधी की शादी के संभावित पहलुओं, उनके संबंधों और राजनीतिक दृष्टिकोण पर चर्चा करेंगे।

कब होगी राहुल गांधी की शादी?

राहुल गांधी ने खुद कहा है कि उनकी शादी जल्द होगी। यूपी के रायबरेली में भीड़ ने राहुल गांधी से पूछा कि वह शादी कब करेंगे? इस पर राहुल ने कहा कि वह अब जल्द ही शादी करेंगे. इस रैली में प्रियंका भी मौजूद थी, उनसे पूछा गया कि शादी कब कर रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बहुत जल्द करेंगे।” यह बयान उनकी शादी को लेकर बढ़ती उम्मीदों को और मजबूत करता है।

इस सवाल के पीछे कई कारण हैं। राहुल गांधी अब कांग्रेस के सांसद हैं और लोकसभा में नेता विपक्ष हैं। ऐसे में उनकी शादी न केवल व्यक्तिगत, बल्कि राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

सियासी गलियारों में चर्चा

राहुल गांधी की शादी को लेकर सियासी गलियारों में कई चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी दुल्हन महाराष्ट्र से हो सकती है, और वे विधानसभा चुनाव के बाद शादी कर सकते हैं।

इस संदर्भ में, प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब देने के बाद से चर्चा तेज हो गई है। लोग जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी की दुल्हन कौन होगी।

प्रणीति शिंदे: संभावित दुल्हन

एक नाम जो इस चर्चा में बार-बार आ रहा है, वह है प्रणीति शिंदे। महाराष्ट्र के सोलापुर से 3 बार की विधायक और मौजूदा सांसद प्रणीति शिंदे कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनी हैं। वह सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं, जो कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।

प्रणीति शिंदे ने पहले भी कई बार चुनावी मैदान में सफलता प्राप्त की है। उनके भाषण और राजनीतिक दृष्टिकोण उन्हें युवा नेताओं में एक अलग पहचान देते हैं।

प्रणीति का राजनीतिक सफर

प्रणीति शिंदे ने 2009, 2014 और 2019 में विधायक के रूप में सफलता पाई। अब, 2024 में वह सांसद बनी हैं। उनके भाषणों में तथ्य और आंकड़ों का उपयोग उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता बनाता है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी प्रणीति शिंदे राहुल गांधी के साथ नजर आई थीं। यह उनके करीबी संबंधों को दर्शाता है।

राहुल और प्रणीति के बीच संबंध

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे के बीच की निकटता ने लोगों के बीच विवाह की चर्चाओं को और बढ़ा दिया है। जब प्रणीति शिंदे ने शपथ ली, तब राहुल गांधी के साथ उनके हाथ मिलाने की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं।

उनकी इस मुलाकात के बाद से यह चर्चा शुरू हुई कि क्या दोनों के बीच कुछ और भी चल रहा है। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या यह सिर्फ एक दोस्ती है या कुछ और।

सियासी दांव और संभावनाएं

अगर राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे शादी करते हैं, तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक दांव हो सकता है। इससे पार्टी की स्थिति महाराष्ट्र में और मजबूत हो सकती है।

प्रणीति शिंदे की शादी के बाद, वह न केवल राहुल गांधी की पत्नी बनेंगी, बल्कि एक ताकतवर नेता भी बन सकती हैं। यह कांग्रेस के लिए एक नया अध्याय हो सकता है।

समाज में प्रतिक्रिया

राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे की संभावित शादी पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस विषय पर काफी चर्चाएं हो रही हैं। लोग इस जोड़ी के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

कुछ लोग इस विवाह को लेकर सकारात्मक हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ एक अफवाह मानते हैं। लेकिन यह चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।

राहुल गांधी की शादी का विषय न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि यह राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ ला सकता है। प्रणीति शिंदे के साथ उनकी संभावित शादी पर चर्चा जारी है।

प्राप्त खबरों के अनुसार राहुल गांधी और प्रणीति शिंदे दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। फिर भी, लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि राहुल गांधी कब शादी करेंगे और क्या प्रणीति शिंदे उनकी जीवनसंगिनी बनेंगी। आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि यह जोड़ी सच में शादी कर सकती है? हमें अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/rahul-gandhi-marriage-news-in-hindi.html/feed 0 719
क्या हुआ जब इस सांसद ने अपने पति को ही बना लिया अपना बॉडीगार्ड https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html#respond Mon, 12 Aug 2024 14:18:48 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=715 Read more

]]>
एक सांसद पत्नी ने अपने ही कांस्टेबल पति को अपना पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर बना लिया है, जिसकी हर तरफ खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस सांसद संजना जाटव के पति पुलिस कांस्टेबल हैं और उन्होंने अपने कांस्टेबल पति को अपना पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) नियुक्त करवा लिया है.

ऐसा शायद पहली बार ही है कि किसी सांसद ने अपने ही पति को अपना अंगरक्षक बनाया है।

सांसद संजना जाटव ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मेरे पति ही मेरी ताकत हैं, अब वे ड्यूटी के दौरान भी मेरे साथ रहेंगे। वह पहले भी मेरे साथ थे और अब भी मेरे साथ रहेंगे।

एक तरफ जहां आजकल समाज में ज्योति मौर्य जैसे खराब उदाहरण सामने आए हैं, वहीं इस खबर ने न सिर्फ लोगों का दिल जीत लिया है, बल्कि पति-पत्नी के गहरे रिश्ते को भी विस्तार दिया है।

कुछ भी हो यहां तो वही कहावत है ‘सईयां भए पहरेदार तो अब डर काहे का’

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/08/sansad-ne-pati-ko-banaya-bodyguard.html/feed 0 715
सीतापुर में पैदा हुआ अद्भुत बच्चा, देखें तस्वीर https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html#respond Mon, 22 Jul 2024 12:04:05 +0000 https://sanjayrajput.com/?p=553 Read more

]]>
यूपी के सीतापुर जिले में एक अद्भुत बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्चे के चार पैर, चार हाथ समेत संपूर्ण दूसरा शरीर एक में ही चिपका हुआ है।

गौरतलब है कि महिला ने अस्पताल के बाहर ही इस बच्चे को जन्म दिया है। क्योंकि अस्पताल में एक नर्स के सिवा कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

इससे भी हैरानी की बात ये है कि जन्म के काफी देर तक यह नवजात बच्चा बाहर ही पड़ा रहा।

जब इस विचित्र बालक को देखने के लिए भीड़ इकट्ठी होने लगी और लोगों द्वारा फोटो खींची जाने लगी तब जाकर अस्पताल में हड़कंप मचा।

बताया जा रहा है कि इस बच्चे को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अधिकतर लोग इस विचित्र बच्चे की फोटो और वीडियो बनाने में लगे हुए हैं।

देखें इस विचित्र बच्चे की असली तस्वीर-

Sitapur kid

]]>
https://sanjayrajput.com/2024/07/sitapur-me-paida-hua-adbhut-bachcha.html/feed 0 553