शैलेश प्रताप सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आजमगढ़ के मंडल अध्यक्ष

आजमगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन विस्तार के क्रम में बुधवार को गोविंदपुर (अतरौलिया) निवासी शैलेश प्रताप सिंह को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के “खाड़ी से पहाड़ी तक” संगठन विस्तार अभियान के तहत अतरौलिया (आजमगढ़) में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मूल रूप से गोविंदपुर (अतरौलिया) निवासी शैलेश प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बता दें कि शैलेश प्रताप सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक रही है, उनके पिता स्व. लालजी सिंह 8 वर्षों तक अतरौलिया ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ रंजीत शाही, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रधान आशीष सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह, राम नगीना सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, आशीष सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Author

  • IMG 20260528 143522

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाजहित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

20 + = 29
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free