Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana: हमारे समाज में बहुत से लोगों के मन में बेटियों को लेकर गलत धारणा बनी हुई है। अधिकतर लोग बेटियों को बोझ समझते हुए उनके जन्म को अशुभ मानते हैं। समाज में तेजी से बढ़ते कन्या भ्रूण हत्या और लैंगिक असमानता जैसी कुरीतियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनकी शिक्षा दीक्षा के लिए वर्ष 2019 में एक बेहद महत्वपूर्ण और लाभकारी मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) की शुरुआत की थी।

इस पोस्ट में हम आपको मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए, उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

योजना की शुरुआत कब हुई?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangala Yojana) के पोर्टल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और तत्कालीन कैबिनेट मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को लांच किया गया था.

योजना के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक धनराशि लाभ योजना है जो राज्य में गरीब परिवार की बेटियों के शिक्षा और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना, बाल विवाह पर रोक लगाना, बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता प्रदान करना तथा उनके प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या हैं?

इस योजना के तहत, एक परिवार में अधिकतम दो लड़की के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत जन्म लेने वाली बालिका को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत, उत्तर प्रदेश सरकार गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना के तहत बनाई गयी 6 श्रेणियों के तहत विभिन्न आयु वर्ग की लड़कियों को एकमुश्त धनराशी प्रदान की जाती है.

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की जानकारी इस प्रकार है:

  • बालिका के जन्म पर एकमुश्त 5,000 रुपये
  •  बालिका के एक वर्ष तक के टीकाकरण पूरा होने पर एकमुश्त 2,000 रुपये
  • कक्षा एक में प्रवेश पर एकमुश्त 3,000 रुपये 
  • कक्षा छह में प्रवेश पर एकमुश्त 3,000 रुपये 
  • कक्षा नौ में प्रवेश पर एकमुश्त 5,000 रुपये
  •  कक्षा 10वीं या 12वीं पास करने के बाद स्नातक या कम से कम दो साल का डिप्लोमा करने पर एकमुश्त 7,000 रुपये

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ पाने के लिए, परिवार से जुड़ी निम्न शर्तें पूरी करना अनिवार्य है:

  • परिवार उत्तर प्रदेश का निवासी हो और स्थायी निवास प्रमाण पत्र हो
  • परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो
  • परिवार में अधिकतम दो ही बेटियां हों
  • किसी महिला को अगर दूसरे प्रसव में जुड़वा बच्चे हों, तो तीसरी संतान के रूप में लड़की को भी लाभ मिलेगा

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास निम्न आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए

  1. आधार कार्ड
  2. जन्म प्रमाण पत्र
  3. मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. बैंक खाता पासबुक
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. चालू मोबाइल नंबर
  7. वोटर आईडी कार्ड
  8. गोद ली हुई बच्चों का प्रमाण पत्र (यदि है तो)

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) का लाभ पाने के लिए बालिका के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

नीचे दी गई वेबसाईट पर जाये

https://mksy.up.gov.in/women_welfare/citizen/guest_login.php

Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana Status : मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का आवेदन और पेमेंट स्टेटस चेक करें

यदि आपने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में ऑनलाइन आवेदन किया था और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो निम्न चरणों का पालन करके अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:

Step-1-Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाइए

Step-2 नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक कीजिये.

Step-3 यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिये.

Step-4 इसके बाद Reports में Track Application Status पर क्लिक कीजिये.

Step-5 अंत में रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर Submit कीजिये.

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana) के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज हत्या जैसी कुरीतियों से जकड़े हमारे समाज में यह योजना गरीब परिवारों की बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक सराहनीय पहल है।

यदि आपके मन में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित कोई अन्य सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Author

  • IMG 20260528 143522

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

29 − = 19
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free