शरीर में कैल्शियम की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं

symptoms causes and treatment of calcium deficiency hindi: क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर को Calcium की ज़रूरत क्यों पड़ती है? क्योंकि ये हमारे शरीर की हड्डियों को दुरुस्त रखता है।

Calcium न केवल हड्डियों के लिए बल्कि शरीर की हर एक कोशिका, नस, रक्त, माँसपेशी और दिल के लिए बहुत आवश्यक है। यानि हमारे दिल की धड़कनें चलती रहें, इसके लिए भी Calcium सबसे ज़रूरी है।

शरीर में Calcium की कमी के लक्षण

शरीर में Calcium की कमी के लक्षण हड्डियां और मांसपेशियां कमजोर होना, दांत कमजोर होना, नाखून टूटना, नसों का खींचना, ज्वाइंट पेन इत्यादि है। Calcium की कमी से होने वाले रोग रिकेट्स, ओस्टियोपोरोसिस, ओस्टियोमेलासिया, रूमेटाइड अर्थराइटिस है।

Calcium लेवल के बहुत कम होने से झुनझुनी (अक्सर होंठों, जीभ, उंगलियों और पैरों में), मांसपेशियों में दर्द, गले की मांसपेशियों में ऐंठन (जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ़ होती है), मांसपेशियों में अकड़न और ऐंठन (टिटेनी), सीज़र्स और हृदय की धड़कन असामान्य हो सकती है।

शरीर में Calcium की कमी होने पर क्या-क्या खाएं?

1. अगर आप लैक्टोज को हल्की फुल्की मात्रा में ले सकते हैं, तो दही खाएं और अगर आपको लैक्टोज से कोई परेशानी नहीं है तो दूध और दही दोनों का सेवन करें। अगर आप दही पर निर्भर हैं तो रोज़ाना कम से कम 1 कटोरी दही ज़रूर लें। अगर आप पनीर खा सकते है, तो इसका भी आप सेवन कर सकते हैं। इसमें लैक्टोज का स्तर कम होता है, हालांकि पनीर को नियंत्रित मात्रा में खाना ही सेहत के लिए ठीक होगा।

2. आप खाने में हरी सब्ज़ियों का सेवन अधिक करें, जैसे – ब्रोकली, गोभी और भिंडी आदि। दरअसल सब्ज़ियां Calcium की पॉवर हाउस होती हैं। इनमें Vitamin K का स्तर बहुत अच्छा होता है। हड्डियों की सेहत के लिए Vitamin K बहुत आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें  Chana Chaat Recipe: हेल्दी नाश्ते के लिए यूं तैयार करें चना चाट

3. लंच और डिनर के बाद दो अंजीर खाएं। अंजीर में भी ठीक ठाक मात्रा में Calcium पाया जाता है। इसके अलावा आप तिल का लड्डू भी खा सकती हैं। अगर आपको मीठा बहुत ज्यादा पसंद नहीं तो सलाद या सूप में तिल का इस्तेमाल कर आप इसकी भरपाई कर सकती हैं। आप तिल रोस्ट करके भी खा सकती हैं।

4. Calcium के लिए आप सूखे हर्ब्स की मदद भी ले सकती हैं। तुलसी पत्ता या अजवाइन पत्ता या अजवाइन के बीज तो आसानी से घर में मिल जाते हैं, तो हर दिन एक चम्मच इसका सेवन शुरू कर दें। आप इसका उपयोग सलाद और सूप के साथ भी कर सकती हैं।

5. नियम से सात बादाम को भिगोकर फिर इनका सेवन करें, क्योंकि भीगने के बाद बादाम पौष्टिक हो जाता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी रहता है।

6. सुबह शाम नाश्ते के साथ सोया दूध भी पी सकती हैं। बादाम दूध सोया दूध का उदाहरण है।

7. सोया दूध से बने टोफू में भी Calcium की मात्रा प्रचुर होती है। ये पेट के लिए सुपाच्य भी हैं।

8. कुछ ऐसा भी खाएं जिसमें खमीर हो, जैसे- इडली, डोसा आदि। इनमें Probiotics होते हैं, जो शरीर में पौष्टिक तत्वों के अवशोषण और पाचन को बढ़ावा देते हैं और सेहत के लिए भी अच्छे रहते हैं।

9. साबूदाना और बाजरा में भी Calcium भरपूर होता है, इसलिए इनके बने पकवानों का भी सेवन करें।

तो आज से ही इन चीज़ों का रोज़ाना सेवन करें और Calcium की कमी को दूर करें। ताकि आप स्वस्थ और सेहतमंद रहें।

इसे भी पढ़ें  खाने पीने की चीजों में मिलावट का ऐसे पता करें

Author

  • IMG 20260325 101140

    लेखक दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

22 − = 21
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free