गोरखपुर में मनाई गई महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती

सही मायने में राष्ट्र नायक थे महाराणा प्रताप: उग्रसेन सिंह 
राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार: लालू सिंह 
गोरखपुर। शौर्य, स्वाभिमान तथा स्वतंत्रता के नायक वीर शिरोमणि तथा क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भव्य रुप से मनाई गई। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के निवर्तमान सांसद रवि किशन शुक्ल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने कहा कि त्याग और बलिदान के प्रतीक क्षत्रिय समाज के गौरव महाराणा प्रताप वीरता की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक अपनी मिट्टी की रक्षा करते हुए कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। वह सही मायने में राष्ट्रनायक थे। 
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर इकाई के जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि हमारा क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप की वीरता, दृढ़ता तथा स्वाभिमान की रक्षा के प्रति उनकी संकल्प शक्ति के कारण उन्हें शौर्य के कीर्ति स्तंभ के रूप में अपनी स्मृतियों में सदैव जीवित रखते हुए उनसे प्रेरणा पाता रहेगा तथा उनके पद चिन्हों पर चलते हुए अपने राष्ट्र और समाज की रक्षा करता रहेगा।    
 
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान सांसद सदर लोकसभा गोरखपुर रवि किशन शुक्ल ने भी पहुँचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।  
इस दौरान क्षत्रिय महासभा के लोगों ने रवि किशन शुक्ल से महाराणा प्रताप की जयंती पर एक दिन के राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। 
बांसगांव में भी क्षत्रिय महासभा के लोगों द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। 
इस अवसर पर मुख्य रूप से उग्रसेन सिंह प्रदेश अध्यक्ष, रंजीत शाही प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, रविंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह प्रदेश प्रभारी, संतोष चंद मंडल उपाध्यक्ष, कामेश्वर सिंह प्रदेश महामंत्री, आलोक सिंह बिशेन मंडल महामंत्री, राजू सिंह प्रदेश मंत्री, लालू सिंह जिलाध्यक्ष, डॉ. उमेश सिंह जिलाध्यक्ष बौद्धिक  प्रकोष्ठ, विनय चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री, राणा रणजीत सिंह जिला महामंत्री, अर्जुन शाही जिला उपाध्यक्ष, दीपक चंद जिला अध्यक्ष युवा, सुनील सिंह, सचिन सिंह, राजीव सिंह, विनोद सिंह, विजय बहादुर मल्ल, बब्बू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें  यूपी के सभी Home Isolation के मरीज जरूर करें ये काम, तुरन्त मिलेगी सरकारी मदद

Table of Contents

Author

Leave a Comment

64 − = 55
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free