अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रांत का हुआ संगठन विस्तार, युवाओं को मिली नई जिम्मेदारी

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रांत में बड़े स्तर पर संगठन विस्तार किया गया है। रविवार को संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह ‘शक्ति’ के मोहद्दीपुर स्थित आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए।

[irp posts=”745″ ]

यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ के निवेदन तथा राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह के अनुमोदन से आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदंबा सिंह ‘शक्ति’ एवं प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सूरज सिंह सेंगर ने किया।

[irp posts=”1013″ ]

संगठन की मुख्य इकाई में गोविंद प्रकाश शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल सिंह बबलू को प्रदेश मंत्री बनाया गया। वहीं गोरखपुर मंडल में शिव प्रताप सिंह को मंडल महामंत्री, अभय सिंह राका को मंडल उपाध्यक्ष एवं शंकर दयाल सिंह को मंडल संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

[irp posts=”971″ ]

प्रदेश युवा प्रकोष्ठ में पवन सिंह बारीगांव को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह गुड्डू को प्रदेश संगठन मंत्री, राज सिंह को प्रदेश महासचिव, अविनाश सिंह ज़रार एवं मानवेंद्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा रंजीत सिंह सिकरवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कु० राहुल सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कु० राणा प्रताप सिंह को प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं राजेश सिंह राहत को प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बनाया गया।

[irp posts=”340″ ]

युवा प्रकोष्ठ के अंतर्गत सुमित सिंह को गोरखपुर जिलाध्यक्ष, शशि देव सिंह को बलिया जिलाध्यक्ष, अविनाश प्रताप सिंह को संतकबीरनगर जिलाध्यक्ष, प्रियांशु सिंह को महराजगंज जिलाध्यक्ष एवं भूपेंद्र शाही को देवरिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

[irp posts=”1263″ ]

बलिया जिले के युवा प्रकोष्ठ में लड्डू सिंह को जिला मंत्री, कौशल किशोर सिंह को जिला महामंत्री, प्रशांत कुमार सिंह को जिला सचिव, शिवराज सिंह को जिलाध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, अनिकेत सिंह को बलिया नगर अध्यक्ष तथा अनुभव सिंह को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

[irp posts=”1255″ ]

देवरिया जनपद से राजीव कुमार सिंह को युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक, इंद्रेश सिंह रामू को जिला प्रभारी, सुमित सिंह रामू को जिला कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह टुन्नु को वरिष्ठ जिला महामंत्री, सुधीर सिंह को जिला संगठन मंत्री, समरेंद्र सिंह सम्मी को मंडल मीडिया प्रभारी, प्रशांत सिंह पीयूष को वरिष्ठ मंडल महामंत्री एवं धर्मेंद्र सिंह को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

[irp posts=”1236″ ]

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव ओंकार नाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

[irp posts=”1251″ ]

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह, देवरिया के जिला उपाध्यक्ष छोटे सिंह (पूर्व प्रधान इंदुपुर), गोरखपुर के वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री युवा प्रकोष्ठ अनुज सिंह कटका, करुण्रेंद्र सिंह सहित गोरखपुर, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर, आजमगढ़ समेत कई जनपदों से सैकड़ों क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।

हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें👇

https://whatsapp.com/channel/0029Va5C4IhGzzKZemNX7h1h

 

Author

  • IMG 20260528 143522

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

7 + 1 =
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free