अभियंता अमरेश सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मानित

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डीएम गोंडा द्वारा किया जा चुका है सम्मानित

गोरखपुर। समाज में अपने उत्कृष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित करने के क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर द्वारा जिलाध्यक्ष लालू सिंह के नेतृत्व में बाढ़ कार्यखंड गोंडा में सहायक अभियंता के तौर पर कार्यरत अमरेश कुमार सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि बांसगांव के मूल निवासी अमरेश कुमार सिंह विगत 2016 से बाढ़ कार्यखंड गोंडा में बतौर सहायक अभियंता कार्यरत हैं। इस दौरान बाढ़ से बचाव और बांध टूटने से बचाने हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पिछले दिनों उन्हें गोंडा की डीएम नेहा शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया था।

IMG 20241101 WA0038

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लालू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, वरिष्ठ जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिलाध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ डॉ. उमेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?