अभिषेक सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के गोरखपुर महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक दुर्गेश सिंह ‘चंचल’ को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की मासिक बैठक शनिवार को नशा मुक्ति केंद्र के संचालक दुर्गेश सिंह ‘चंचल’ के बिलंदपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई जिसमें अभिषेक सिंह को महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया तथा युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र चलाकर समाज हित में अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

20241228 142126 scaled

बैठक में अपने संबोधन में वक्ताओं ने दुर्गेश सिंह चंचल द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से समाज हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अभिषेक सिंह के महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बनाए जाने से संगठन की युवा टीम गोरखपुर में और अधिक मजबूत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह ने कहा कि दुर्गेश सिंह चंचल नशामुक्ति के लिए जो सराहनीय कार्य कर रहे हैं उससे समस्त क्षत्रिय समाज को उन पर गर्व है।

जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलाना आज के समय में हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हमारा युवा जब तक नशे से दूर नहीं होगा हमारे देश की तरक्की संभव नहीं है।

मनोनीत महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) अभिषेक सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वे उसे निभाने का पूरा प्रयास करेंगे और महानगर में संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की कोशिश करेंगे।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय, प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी के दर्जनों पदाधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?