अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक सभा

कुंवर हरिवंश सिंह के द्वितीय पुत्र का अचानक हृदयगति रुकने से हो गया था निधन

अखिल भारती क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के द्वितीय पुत्र दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन पर पूर्वांचल प्रांत उत्तर प्रदेश की तरफ से एक शोक सभा का आयोजन गुरुवार को माधव लान तारामंडल, गोरखपुर में किया गया।

इस शोकसभा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह, प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ रंजीत शाही, प्रदेश सचिव संतोष चंद, प्रदेश संगठन मंत्री पूर्वांचल प्रांत अरुण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राजू, मंडल अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह, जिला अध्यक्ष लालू सिंह, वरिष्ठ जिला मंत्री राजकुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शाही, मंडल अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ अजय सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह सहित संगठन के दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर स्व. दुर्गेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें  क्या सवर्णों को भी अब सरकार से आरक्षण की मांग नहीं करना चाहिये?

Leave a Comment

63 − 58 =
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free