महापुरुषों पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा

गोरखपुर। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीर योद्धाओं के बलिदान को नमन करते हुए रविवार 23 मार्च को गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके साथ मातृभूमि के सभी वीर सपूतों को भी नमन किया गया।

IMG 20250323 WA0006

इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे तथा सभी लोगों ने सरकार से एक स्वर में मांग किया कि आज अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर देश और मातृभूमि हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले महापुरुषों को अपमानित करने वाले सांसद, विधायक और नेताओं पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया जाए और उन्हें फांसी की सजा का प्रावधान हो, जिससे कोई भविष्य में इन महापुरुषों के खिलाफ अनर्गल बोलने की हिमाकत न कर सके।

इस दौरान उपस्थित संदीप शाही ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार इन सभी महापुरुषों को जाति के बंधन से मुक्त करते हुए राष्ट्रीय महापुरुष घोषित करे। इनके खिलाफ कोई भी टिप्पणी राष्ट्रद्रोह मानी जाए और इसकी सजा फांसी होनी चाहिए।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?