प्रख्यात समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ बने सामाजिक संस्था मातृ आंचल सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए मूलरूप से गगहा निवासी समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ को मातृ आंचल सेवा संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है।

यह जानकारी देते हुए मातृ आंचल सेवा संस्थान ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी पुष्पलता सिंह ‘अम्मा’ ने बताया कि उनका ट्रस्ट गरीब और बेसहारा महिलाओं, बच्चों, असहाय मरीजों तथा गौसेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा, हमें आशा है कि सक्रिय समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ के हमारे ट्रस्ट से जुड़ने से हमारे समाजसेवा के अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।

IMG 20250505 WA0011

समाजसेवी अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ को मातृ आंचल सेवा संस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ शिव शंकर शाही, गुरुकुल शिक्षण संस्थान के डॉ बिपिन शाही, गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर अरविंद यादव, एसबी एकेडमी नंदानगर के डायरेक्टर शशांक शेखर सिंह, अभाक्षम के प्रदेश संरक्षक विनोद सिंह, होटल सनशाइन ग्रैंड के प्रोपराइटर कृष्ण बिहारी सिंह, राधिका देवी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभाक्षम के वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह श्रीनेत, युवा नेता सुमित सिंह श्रीनेत, भाजपा के युवा नेता सात्विक सिंह श्रीनेत, एडवोकेट संजय सिंह बघेल, अभाक्षम प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, आरपी सिंह, हरित गोरखपुर अभियान चलने वाले सावन शाही, नशा मुक्ति केंद्र के डायरेक्टर दुर्गेश चंचल, अनुज सिंह कटका, अमन राव, डॉ उमेश सिंह श्रीनेत, रंजीत शाही, उमेश प्रसाद, श्रीकांत यादव, प्रवीण सिंह, पीयूष प्रताप सिंह, डॉ महेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?