हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर देश भर के 101 पत्रकार हुए सम्मानित

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) ने डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) द्वारा देशभर के 101 पत्रकारों को डिजिटल सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन ने यह सम्मान उन पत्रकारों को समर्पित किया जिन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दिया है।

सम्मानित होने वाले पत्रकारों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, असम तथा चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पत्रकार शामिल रहे।

संगठन के अनुसार चयनित पत्रकारों ने न केवल पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूती प्रदान की, बल्कि पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं से जुड़े मुद्दों को भी अपने समाचार पत्रों, चैनलों और डिजिटल पोर्टलों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित एक वर्चुअल बैठक के दौरान यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने बताया कि यह संगठन का सातवां सम्मान समारोह है।

“आपकी कलम समाज की आवाज है, हमारा सम्मान आपके साथ है।”

उन्होंने कहा कि बेदाग और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकार लोकतंत्र की सशक्त नींव हैं। संस्था का उद्देश्य ऐसे पत्रकारों का मनोबल बढ़ाना और पत्रकारिता के मूल्यों को संरक्षित करना है।

संगठन ने देशभर के पत्रकारों से इस अभियान से जुड़ने तथा पत्रकारिता को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की अपील की।

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल एक प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि पत्रकारों के संघर्ष, समर्पण, साहस और सामाजिक योगदान के प्रति संस्था की ओर से व्यक्त किया गया सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें  PDF Elements App: फीचर्स और फायदे – PDF मैनेजमेंट का स्मार्ट समाधान

Author

  • IMG 20260528 143522

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाजहित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

86 + = 95
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free