महाशय धर्मपाल जी थे एक सच्चे रामभक्त

एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक और संस्थापक महाशय धर्मपाल जी के बारे में शायद ये बात कम लोग जी जानते होंगे कि 90 साल उम्र होने के बावजूद भी वह राम मंदिर की सुनवाई में हर सुनवाई में अदालत आते थे और चुपचाप बैठ कर सुनवाई देखते थे।
उनके जैसा बड़ा हिंदू निष्ठ बहुत कम लोग मिलेंगे।
शायद भगवान राम ने इन्हें इतनी लंबी उम्र इसलिए दिया क्योंकि इनकी सबसे बड़ी इच्छा थी जिसे यह सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि मैं राम मंदिर का निर्माण देखना चाहता हूं।
महाशय धर्मपाल गुलाटी जी के बारे में यह बात भी सबको जाननी चाहिये की वह मात्र पाचवी कक्षा तक ही पढ़े थे, उसके बावजूद इतने सफल बिजनेसमैन बने।



वह FMCG सेक्टर के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले CEO थे। 2018 में महाशय जी का इन हैंड वेतन 25 करोड रुपये था। महाशय जी अपनें वेतन का 90% हिस्सा नियम से समाज सेवा में खर्च करते रहे। 
महाशय धर्मपाल जी 20 स्कूल और 01 बड़ा अस्पताल भी समाज सेवा के लिये चलाते रहे जो की पुरी तरह गरीबो के लिये समर्पित है। इसके आलावा महाशय जी एक महान आर्य समाजी रहे और उन्होने गौशालों, गुरुकुलों को न केवल खूब पैसा दिया बल्कि जमीन भी दिलवाई। 
महाशय जी भारत के सबसे बुजुर्ग ऐड फिल्म स्टार थे। साथ ही वे सबको ये भी सीखा गए कि मार्केटिंग करने के लिए नग्नता परोसने की जरूरत नहीं होती!
🙏ॐ शान्ति शांति💐

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?