वीर शिरोमणि राणा सांगा के सम्मान में गोरखपुर की सड़कों पर उतरे क्षत्रिय समाज के लोग

सभी जाति धर्म के देवी देवताओं और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को सजा हेतु बने कठोर कानून- अश्वनी कुमार सिंह लालू

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, करणी सेना भारत तथा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा सांगा को गद्दार कहने तथा सभी हिंदुओं को गद्दार की औलाद कहने पर आक्रोशित होते हुए शुक्रवार को गोरखपुर के इंदिरा बाल विहार पर रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं गोरखपुर जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह लालू, रंजीत शाही प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, राजकुमार सिंह वरिष्ठ महामंत्री, संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष देवरिया, अमरजीत सिंह बांसगांव, अमरेश सिंह बांसगांव, कृष्णेश शाही, पुरंदर शाही, करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष राणा देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह परमार, हरि नारायण सिंह गोला सिंह, भाजपा नेता विनय सिंह जेआरएफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, अनुज सिंह कटका मंडल अध्यक्ष युवा, अनिल सिंह राठौर, चंदन सिंह सहित हजारों लोग शामिल हुए।

Table of Contents

Author

  • FB IMG 1767858590002

    लेखक दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

− 1 = 1
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free