सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिया ज्ञापन

गोरखपुर। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर संसदीय गरिमा को क्षति एवं न्यायोचित कार्रवाई की मांग का राष्ट्रपति को लिखित पत्रक मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह पूर्वांचल प्रांत उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया गया।

इस दौरान खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत शाही, प्रदेश संरक्षक कैलाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रदेश सचिव अरविंद सिंह मंटू, मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राजू, मंडल वरिष्ठ महामंत्री आलोक सिंह बिसेन, शिक्षा प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह, गोरखपुर जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय चंद, जिला संरक्षक चंद्र प्रकाश सिंह, गोरखपुर जनपद के अध्यक्ष अर्जुन शाही, अजय सिंह अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, जिला मंत्री युवा सुमित सिंह, रामबाबू, अमित कुमार, मंडल विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सिंह, मंडल संगठन मंत्री वाल्मीकि सिंह, धर्मेंद्र प्रताप चंद, ओमप्रकाश सिंह सहित संगठन के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Table of Contents

Author

  • IMG 20260325 101140

    लेखक दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

− 6 = 4
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free