घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए जरूर लगाएं ये पौधे

Best indoor plants for home: दोस्तों, आजकल हर तरफ बढ़ती हुई गर्मी की ही चिंता है। धरती का बढ़ता हुआ तापमान पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और व्यवसायीकरण के चलते पेड़ पौधे खत्म होते जा रहे हैं और एसी से निकलने वाली गर्म हवा से धरती का तापमान और पर्यावरण प्रदूषण दोनों बढ़ रहा है। यही कारण है कि इस साल हीटवेव से सर्वाधिक मौतें हुई हैं।

इन सब समस्याओं का एक ही उपाय है कि हम सब अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं जिससे पृथ्वी का तापमान सामान्य बना रहे और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी न हो और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने न पाए।

इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जिन्हें आप अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं और अपने घर के वातावरण को शुद्ध और प्रदूषण से मुक्त बना सकते हैं।

घरों के अंदर कौन से पौधे लगाएं जाएं, यह लोगों की सबसे बड़ी समस्या होती हैं। इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही Indoor Plants के बारें में बताएंगे, जिन्हे कम रोशनी में भी उगा सकते हैं।

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

Snake Plant बिना किसी मेहनत के आसानी से लगाया जा सकता है। यह Indoor Plant हवा को शुद्ध करके वायु प्रदूषण को नियंत्रित करता हैं। इसे छायादार जगहों पर लगा सकते हैं। यह पौधा कार्बन डाइआक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन बनाता रहता है, इसलिए आप इसे ड्राईंग रूम, लॉबी या फिर लिविंग रूम कहीं भी रख सकते हैं। बस ध्यान रखें की इसमें पानी तभी डालें जब इसकी मिट्टी सूखी दिखे। इसे बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। यह बिना पानी के कई हफ्तों तक सर्वाइव कर लेता है।

एरिका पाम (Areca Palm)

यह छायादार जगहों पर लगाने के लिए सबसे उपयुक्त पौधा है, जो सुंदर होने के साथ-साथ वायु प्रदूषण को भी कम करता है। इसे बेडरूम या लिविंग रूम में बहुत आसानी से रखा जा सकता है।

पीस लिली (Piece Lily)

स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से घरों में लगाने के लिए यह सबसे अच्छा पौधा हैं। यह पौधा विषैले गैसों को सोखकर उसे शुद्ध करने की क्षमता रखता हैं तथा बरसात में यह घरों में फफूंदी भी नहीं उगने देता हैं। इस तरह से यह पौधा घरेलू प्रदूषण को नियंत्रित करने का एक बेहतर विकल्प हैं।

एलोवेरा (Aloe Vera)

औषधीय गुणों के अतिरिक्त इस पौधे में दूषित हवा को शुद्ध करने की भी क्षमता होती हैं। इसे लगाना और देखभाल करना बहुत आसान हैं। छायादार जगहों व धूप दोनो में इन्हें लगाया जा सकता हैं।

मनी प्लांट (Money Plant)

सौभाग्य एवं समृद्धि का प्रतीक यह पौधा छायादार जगहों पर बहुत आसानी से उगता हैं। यह न केवल घर की सुन्दरता बढ़ाता है, बल्कि वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्त्वपूर्ण पौधा है।

जेडजेड प्लांट (ZZ Plant)

इसका वानस्पतिक नाम Zamioculcas zamiifolia हैं। अपने आकर्षक व चमकदार पत्तों के साथ यह बेहद खूबसूरत दिखने वाला पौधा हैं। यह इनडोर और आउटडोर दोनों जगह बहुत अच्छे से ग्रो होता हैं।

चाइनीज एवरग्रीन (Chinese Evergreen)

इसका वानस्पतिक नाम Aglaonema Costatum है। यह एक बेहतरीन लो-लाइट इनडोर प्लांट है। इसे उगाना बहुत आसान है और यह हवा से फॉर्मलाडिहाइड और बेंजीन जैसे विषाक्त पदार्थों को सोखकर उसे साफ करता है।

सिंगोनियम (Syngonium)

तीर के आकार के पत्तों के कारण इन्हें सामान्य तौर पर एरोहेड कहा जाता हैं। इनकी कटिंग्स को आसानी से बोतल में पानी भरकर लगा सकते हैं। छायादार स्थानों पर यह गमलों में भी बखूबी चलते हैं।

लकी बम्बू (Lucky Bamboo)

इसका वानस्पतिक नाम ड्रैसिना सैंडरियाना हैं। यह सकारात्मकता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। यह सबसे अच्छे ऑफिस डेस्क और टेबलटॉप प्लांट्स में से एक हैं। इसको पानी और मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता हैं।

रबर प्लांट (Rubber Plant)

इसका वानस्पतिक नाम Ficus Elastica है। बड़े पत्ते वाला यह खूबसूरत पौधा कम धूप में भी बहुत अच्छे से ग्रो करता है और बिना पानी के कई हफ्तों तक सर्वाइव कर लेता है।

यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!