कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाया 

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर माहौल गरम हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर और भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। वहीं तमाम क्षत्रिय संगठन भी इस बात को लेकर खड़गे से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने खड़गे के बयान पर विरोध जताते हुए कहा है कि- “खरगे जी द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान की भाषा शैली की आलोचना करना उचित है। चंद्रशेखर जी के कद के सामने खरगे जी बौने साबित होते हैं। चंद्रशेखर जी एक महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री थे, जिनकी राजनीतिक विरासत और अनुभव खरगे जी से कहीं अधिक थे।”

काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राज्यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के लिए ग़लत शब्दों का प्रयोग करने को लेकर समर्थक आक्रोशित हैं। इसी क्रम में बलिया के नगरा बाजार चौक पर लोगों द्वारा खड़गे का पुतला फूंका गया.

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में डॉलर के मुकाबले रुपया कमज़ोर होने पर बोल रहे थे, तभी भाजपा सांसद नीरज शेखर ने उन पर कमेंट कर दिया. जिसके बाद खड़गे ने कहा कि– “तेरा बाप भी इधर मेरे साथ ही था, उसको लेकर मैं घुमा, तू क्या बोलेगा, चुप, चुप करके बैठ”

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?