पत्रकार सुरक्षा कानून पर पूर्व राज्यपाल से जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की अहम बैठक

नई दिल्ली। देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग को लेकर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने हिमाचल प्रदेश एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र से मुलाकात कर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की।

बैठक के दौरान पत्रकारों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों, लगातार बढ़ रहे हमलों, धमकियों, उत्पीड़न तथा फर्जी मुकदमों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को सशक्त बनाए रखने के लिए पत्रकारों को मजबूत कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए असुरक्षा और हिंसा का सामना कर रहे हैं, जिससे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता प्रभावित हो रही है। ऐसे हालात में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

पूर्व राज्यपाल माननीय कलराज मिश्र ने संगठन की मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना न केवल सरकार बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा उठाए गए इस महत्वपूर्ण विषय को वे केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून समय की मांग है और इसके क्रियान्वयन के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

माननीय कलराज मिश्र ने पत्रकार हितों के लिए जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस दिशा में सकारात्मक और ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

इस बैठक को पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे भविष्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?