नीट अभ्यर्थी ने दिव्यांग कोटा पाने के लिए खुद का पैर काटा, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जौनपुर निवासी नीट अभ्यर्थी सूरज भास्कर पर आरोप है कि उसने एमबीबीएस में दिव्यांग (PwD) कोटे का लाभ लेने के उद्देश्य से अपने ही पैर का हिस्सा काट लिया।

घटना के बाद युवक ने पुलिस को बताया था कि उस पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर युवक के बयानों में कई तरह की असंगतियां सामने आईं।

पुलिस ने जब कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले और युवक की करीबी महिला मित्र से पूछताछ की, तो मामले में नया मोड़ आ गया। पूछताछ में सामने आया कि युवक पहले से ही दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त करने के प्रयास में लगा हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस को एनेस्थीसिया की सिरिंज और सर्जिकल उपकरण भी बरामद हुए, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया कि चोट स्वयं द्वारा दी गई हो सकती है और पूरी घटना को हमले का रूप देने की कोशिश की गई।</

Table of Contents

Author

  • FB IMG 1767858590002

    लेखक दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

87 − 84 =
Powered by MathCaptcha

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free