दीपक सिंह बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर के जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ

–क्षत्रिय समाज को व्यापार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा क्योंकि यह अर्थ युग है। हमें अपने परिवार के किसी एक व्यक्ति को व्यवसाय में जरूर भेजना होगा: दीपक सिंह

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा गोरखपुर की शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में जिलाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री की संस्तुति पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह ने बेलघाट निवासी दीपक सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संयुक्त बैठक में यह तय हुआ कि जल्द से जल्द गोरखपुर जिले व आसपास के क्षेत्रों के सभी क्षत्रियों का डाटा तैयार किया जाए जिसको व्यावहारिक एवं डिजिटल रूप में संग्रहित कर महासभा अपने पास संरक्षित रखेगी।

इस अवसर पर मनोनीत हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ से कहा कि मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने समाज के हित के लिए कार्य करूंगा। हमारा क्षत्रिय समाज व्यवसाय में काफी पीछे है जो अभी भी जमींदारी के पक्ष में रहता है, इस धारणा को हमें बदलना होगा। क्षत्रिय समाज को व्यापार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा क्योंकि यह अर्थ युग है। हमें अपने परिवार के किसी एक व्यक्ति को व्यवसाय में जरूर भेजना होगा।

उनकी बातों को सहमति देते हुए जिलाध्यक्ष लालू सिंह ने कहा कि अब आप यथाशीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन करें। साथ ही उन्हें दायित्व देते हुए कहा कि खजनी तहसील की कार्यकारिणी का गठन भी आप को ही करना है, जिसका संरक्षण भी आप करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ कुंज बिहारी राव, प्रदेश संगठन मंत्री अरुण सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री प्रवीण सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय चंद, राजू सिंह नन्हे, जिला मंत्री संजय सिंह, महामंत्री अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा दीपक चंद, जिलाध्यक्ष युवा सावन शाही, संगठन मंत्री युवा अवधेश सिंह, संजीत सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, संत विजय सिंह, सुधीर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, कुलदीप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Author

  • Sanjay Rajput

    लेखक SanjayRajput.com के फाउंडर हैं तथा दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दो दशक पहले प्रिंट मीडिया से की थी और अब डिजिटल पत्रकारिता में भी सक्रिय हैं। राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम, स्वास्थ्य और समाज हित से जुड़ीं खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
How To Speed Up Laptop? ghar baithe online paise kaise kamaye how to make money online for free tesla pi smartphone How To Control Diabetes?